{"_id":"663fc737b9e846526e0b3fd4","slug":"husband-and-wife-crushed-by-speeding-truck-lost-their-lives-rewari-news-c-198-1-rew1001-204315-2024-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: तेज रफ्तार ट्रक ने पति-पत्नी को कुचला, गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: तेज रफ्तार ट्रक ने पति-पत्नी को कुचला, गई जान
Sun, 12 May 2024 12:59 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sun, 12 May 2024 12:59 AM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। दुर्घटना में क्षतिग्रस्त हुई बाइक। स्रोत: वीडियो ग्रैप
रेवाड़ी। गांव चांदावास के समीप एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दंपती को कुचल दिया। इससे पति-पत्नी दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। इनकी पहचान शहर के नारनौल रोड स्थित लक्ष्मी नगर निवासी ओमप्रकाश (64) और पत्नी राजबाला (62) के रूप में हुई है। ट्रक राजस्थान रजिस्ट्रेशन नंबर का था। पुलिस ने ट्रक के मालिक का पता लगा लिया है। आरोपी चालक की तलाश की जा रही है। फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बताया जाता है कि ओम प्रकाश पत्नी राजबाला के साथ किसी काम से बाइक से कोसली गए थे। शुक्रवार देर शाम दोनों घर लौट रहे थे। तभी गांव चांदावास स्थित बाईपास के चौक पर गोकलगढ़ की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार एक ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। चश्मदीद गांव मसानी निवासी सचिन यादव ने बताया कि टक्कर लगने के बाद दोनों सड़क पर गिर गए। ट्रक चालक ने वाहन को रोकने की बजाय दोनों के पर गाड़ी चढ़ा दी। इससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
वहीं हादसे के बाद आरोपी ट्रक चालक मौके से भाग गया। हादसे से बेरली रोड और बाईपास पर लंबा जाम लग गया। लोगों का कहना है कि चौक पर अक्सर हादसे होते रहते हैं। वहीं थाना प्रभारी रामपुरा मुकेश चंद का कहना है कि हादसे की सूचना मिली थी। पुलिस पहुंची तो पता चला की हादसे में दंपती की मौत हो गई है। मृतकों की पहचान हो गई है। ट्रक चालक के खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली गई है।