फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Husband and wife committed suicide in Haryana

Haryana: पति-पत्नी ने फंदा लगाकर दी जान, सुसाइड नोट में लिखी ये बात, इंस्टाग्राम पर डाली स्टोरी

Sat, 15 Nov 2025 08:59 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, धारूहेड़ा (रेवाड़ी)
संवाद न्यूज एजेंसी, धारूहेड़ा (रेवाड़ी) Published by: शाहिल शर्मा Updated Sat, 15 Nov 2025 08:59 PM IST
सार

पति-पत्नी ने एक ही फंदे पर लटककर जान दे दी। उनके पास से एक नोटबुक में दो लाइन का सुसाइड नोट भी लिखा हुआ मिला है।

विज्ञापन
Husband and wife committed suicide in Haryana
Dead body demo - फोटो : istock

विस्तार

बास रोड की संतोष कॉलोनी में किराये के कमरे पर रहने वाले पति-पत्नी ने एक ही फंदे पर लटककर जान दे दी। उनके पास से एक नोटबुक में दो लाइन का सुसाइड नोट भी लिखा हुआ मिला है। सुसाइड में लिखा है कि दोनों अपनी मर्जी से आत्महत्या कर रहे हैं। दोनों को एक ही चिता पर लिटा देना व हमारी डेडबॉडी मां-बाप को दे देना। आगे लिखा है कि हमारा सारा सामान मेरे छोटे भाई को दे देना। इसके अलावा शुक्रवार को युवक ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी लगाई थी जिसमें उसने लिखा था कि भाइयों सभी को आखिरी गुड नाइट।

विज्ञापन


मध्य प्रदेश के सागर जिले के गांव बरपानी की रहने वाली 22 वर्षीय हाली और 25 वर्षीय राजकुमार की शादी वर्ष 2020 में हुई थी। दोनों की लव मैरिज हुई थी। दोनों संतोष कॉलोनी में पिछले तीन वर्षों से किराये के कमरे पर रह रहे थे। राजकुमार भिवाड़ी की एक फैक्टरी में बतौर श्रमिक कार्य करता था। राजकुमार के पिता, छोटा भाई व मां तीनों इसी कॉलोनी में खुद का मकान बनाकर रह रहे हैं। जिस मकान में राजकुमार और उसकी पत्नी रहते थे, उसके दो अन्य कमरों में भी श्रमिक ही रहते हैं।
विज्ञापन

बच्चा नहीं होने से परेशान रहता था दंपती

शनिवार दोपहर राजकुमार के कमरे में कोई हलचल नहीं होने पर फंदा लगाने का पता चला। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि दोनों की शादी को पांच साल हो गए थे लेकिन उन्हें कोई बच्चा नहीं हुआ था जिसकी वजह से दोनों परेशान रहते थे। फंदा लगाने के वास्तविक कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। धारूहेड़ा पुलिस आत्महत्या के अन्य पहलओं की जांच कर रही है। धारूहेड़ा थाना प्रभारी कश्मीर सिंह ने बताया कि मौके से सुसाइड नोट मिला है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed