फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Humidity rises again after the rain; people distressed by the scorching sun.

Rewari News: बारिश के बाद फिर बढ़ी उमस, तेज धूप से बेहाल हुए लोग

Wed, 15 Jul 2026 11:43 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 15 Jul 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
Humidity rises again after the rain; people distressed by the scorching sun.
रेवाड़ी। जिले में मंगलवार की शाम बारिश के बाद लोगों को गर्मी से राहत मिली थी लेकिन बुधवार को तेज धूप के चलते एक बार फिर लोग उमस भरी गर्मी से परेशान हो उठे। बुधवार को अधिकतम तापमान में एक डिग्री और न्यूनतम तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 37.5 और न्यूनतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

मंगलवार को अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। उमस भरी गर्मी का असर जनजीवन पर भी दिखाई दिया। दोपहर के समय लोग घरों से बाहर निकलने से बचते नजर आए। बाजारों और सड़कों पर सामान्य दिनों की अपेक्षा कम भीड़ रही। जरूरी काम से बाहर निकले लोग भी गर्मी से बचने के लिए छांव तलाशते दिखाई दिए।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि आने वाले दिनों में मौसम परिवर्तनशील बना रहेगा। इस दौरान तेज धूप के साथ उमस बढ़ने की आशंका है। कुछ स्थानों पर हल्की बारिश या बूंदाबांदी से अस्थायी राहत मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इसके बाद मानसून टर्फ के तराई क्षेत्रों की ओर खिसकने की संभावना है। इसके चलते हरियाणा के उत्तरी जिलों में मानसून गतिविधियां जारी रह सकती हैं। वहीं, हरियाणा के अन्य हिस्सों और एनसीआर दिल्ली क्षेत्र में बादलों की आवाजाही के बीच कहीं-कहीं छिटपुट बारिश होने के आसार हैं।

मौसम विशेषज्ञ के अनुसार 19 जुलाई के बाद हरियाणा और एनसीआर दिल्ली में मौसम में दोबारा बदलाव देखने को मिल सकता है। इस दौरान मानसून गतिविधियां बढ़ने की संभावना है। उन्होंने लोगों को गर्मी और उमस से बचने के लिए पर्याप्त पानी पीने, दोपहर के समय अनावश्यक बाहर निकलने से बचने और सावधानी बरतने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed