फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   HTET begins today; 14,282 candidates to take the exam at 23 centers.

Rewari News: एचटेट आज से, 23 केंद्रों पर 14,282 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

Fri, 03 Jul 2026 11:40 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 03 Jul 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
HTET begins today; 14,282 candidates to take the exam at 23 centers.
रेवाड़ी। हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (एचटेट) 4 और 5 जुलाई को होगी। इसके लिए प्रशासन ने जिले में 23 परीक्षा केंद्र बनाए हैं, जहां कुल 14,282 अभ्यर्थी तीन पालियों में परीक्षा देंगे। परीक्षा को शांतिपूर्ण, पारदर्शी और नकलमुक्त ढंग से संपन्न कराने के लिए व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन

चार जुलाई को शाम की पाली में लेवल-3 (पीजीटी) की परीक्षा 14 केंद्रों पर आयोजित होगी। 5 जुलाई को सुबह की पाली में लेवल-2 (टीजीटी) की परीक्षा सभी 23 केंद्रों पर होगी, जिसमें सबसे अधिक अभ्यर्थी शामिल होंगे। इसी दिन शाम की पाली में लेवल-1 (पीआरटी) की परीक्षा के साथ एचटेट का समापन होगा।
विज्ञापन

नकल पर पूरी तरह अंकुश लगाने के लिए सभी परीक्षा केंद्रों पर हाई-टेक जैमर लगाए जाएंगे। इसके अलावा प्रत्येक परीक्षा कक्ष की सीसीटीवी कैमरों और वीडियोग्राफी के जरिए लाइव निगरानी की जाएगी। केंद्रों पर तैनात स्टाफ और बाहरी एजेंसियों के कर्मचारियों के लिए फोटोयुक्त पहचान पत्र पहनना अनिवार्य रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिना पहचान पत्र किसी भी व्यक्ति को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा। प्रशासन ने अभ्यर्थियों से निर्धारित समय से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचने तथा बोर्ड की सभी गाइडलाइन का पालन करने की अपील की है।
-------------
परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर के दायरे में लागू होगी धारा 163
सभी परीक्षा केंद्रों के आसपास 200 मीटर के दायरे में धारा 163 लगाई है। डीसी अभिषेक मीणा ने कहा है कि परीक्षा के 200 मीटर दायरे में किसी प्रकार का हथियार ले जाने की अनुमति नहीं होगी। परीक्षार्थी के अलावा किसी बाहरी तत्व को सेंटर के समीप खड़ा होने की अनुमति नहीं होगी तथा 4 व 5 जुलाई को सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक परीक्षा केंद्रों के आसपास फोटोस्टेट की दुकानें बंद रहेगी साथ ही मोबाइल फ़ोन, लैपटॉप, वाई-फाई और दूसरे पर्सनल हॉटस्पॉट का संचालन नहीं होगा। यह आदेश परीक्षा केंद्र की परीधी में ड्यूटी पर तैनात पुलिसबल व अन्य सरकारी कर्मचारियों पर लागू नहीं होंगे। इन आदेशों की अवहेलना करने वालों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 223 व अन्य अधिनियम नियमों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
--
इन 23 केंद्रों पर होगी एचटेट परीक्षा
सनग्लो इंटरनेशनल स्कूल (गंगोली-सहारनवास), यदुवंशी शिक्षा निकेतन (दोहकी), सूरज वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (रसगण), केएलपी कॉलेज (दिल्ली रोड), अहीर कॉलेज (नईवाली), माता राज कौर इंजीनियरिंग एवं प्रौद्योगिकी संस्थान, माता राज कौर कॉलेज (सहारनवास), आरडीएस पब्लिक गर्ल्स कॉलेज (पुराना नगर), दिल्ली पब्लिक स्कूल (जोनावास), एफएलटीएमएसबीपी राजकीय कन्या महाविद्यालय (सेक्टर-18), राजकीय पॉलिटेक्निक शिक्षा समिति (लिसाना), गुरुकुलम द स्कूल (मसानी), होली चाइल्ड पब्लिक स्कूल, जैन गर्ल्स वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, विकास इंटरनेशनल स्कूल (रोलियावास), टैगोर पब्लिक स्कूल (जाडरा), राज इंटरनेशनल स्कूल (सेक्टर-5), राव पहलाद सिंह पब्लिक स्कूल (बलियार कलां) तथा कैम्ब्रिज स्कूल (गढ़ी बोलनी रोड) शामिल हैं।


वर्जन
जिले के सभी 23 परीक्षा केंद्रों पर जैमर, सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। वीडियोग्राफी और बायोमेट्रिक हाजिरी की व्यवस्था की गई है। परीक्षा के दौरान बोर्ड की सभी गाइडलाइन का सख्ती से पालन कराया जाएगा।- डॉ. अशोक नामावाल, डीएमएस, रेवाड़ी।
00
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed