{"_id":"69e3cd2105b94871a70771a8","slug":"hottest-day-of-the-season-mercury-hits-42-degrees-rewari-news-c-198-1-fth1001-237012-2026-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीजन का सबसे गर्म दिन : पारा 42 डिग्री पर पहुंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीजन का सबसे गर्म दिन : पारा 42 डिग्री पर पहुंचा
विज्ञापन
रेवाड़ी। शनिवार को इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 41.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वायु गुणवत्ता में सुधार देखने को मिला है। शनिवार को एक्यूआई 97 और शुक्रवार को यह 150 था।
तापमान में लगातार हो रही बढ़ोतरी का असर जनजीवन पर साफ नजर आ रहा है। दोपहर के समय बाजारों में चहल-पहल कम हो गई है और सड़कें भी सुनसान दिखाई दे रही हैं। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में गर्मी और बढ़ने की संभावना है। अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार जा सकता है।
20 अप्रैल तक मौसम में रहेगा उतार चढ़ाव
मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि 20 अप्रैल तक मौसम उतार-चढ़ाव रहेगा। हवा की दिशा में बदलाव के चलते 19 और 20 अप्रैल को मौसम साफ व खुश्क रहने की संभावना है। इस दौरान दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी और रात के तापमान में आंशिक गिरावट दर्ज की जा सकती है।