फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Hotel raided on information of prostitution, two girls arrested

Rewari News: देह व्यापार की सूचना पर होटल पर डाला छापा, दो युवतियां गिरफ्तार

Sun, 13 Jul 2025 12:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 13 Jul 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
Hotel raided on information of prostitution, two girls arrested
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। पुलिस ने देह व्यापार की सूचना मिलने पर शनिवार को एक होटल पर छापा डालकर 2 युवतियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई की।
डीएसपी हेडक्वार्टर डॉ. रविंद्र के नेतृत्व में पुलिस टीम ने नाईवाली चौक स्थित होटल पर शनिवार को दोपहर बाद छापा डाला। रेड से पहले पुलिस ने एक महिला कर्मचारी को फर्जी ग्राहक बनाकर होटल में भेजा।
अंदर जाने पर उसका संपर्क देह व्यापार में शामिल युवतियों से कराया गया। इशारा मिलते ही पुलिस टीम ने होटल पर छापा डालकर दो युवतियों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने बताया कि होटल मालिक और मैनेजर की भूमिका की जांच की जा रही है। इनके खिलाफ भी देह व्यापार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। होटल मालिक और मैनेजर के खिलाफ भी मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

पुलिस इस धंधे से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है। डीएसपी हेडक्वार्टर डा. रविंद्र के अनुसार होटल में लड़कियों की बुकिंग व्हाट्सएप के माध्यम से होती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्हाट्सएप पर युवतियों के फोटो दिखाए जाते थे और वहीं पर बात कर रेट निर्धारित किया जाता था। पुलिस टीम ने बोगस ग्राहक तैयार कर पूरे मामले में रेड की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed