फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   home made gangrape two accused

घर में काम करने वाली युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म

Sat, 06 Mar 2021 10:19 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 06 Mar 2021 10:19 PM IST
विज्ञापन
home made gangrape two accused
सीआईए रेवाड़ी पुलिस व महिला थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए युवती से मारपीट कर सामूहिक दुष्कर्म करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान महेंद्रगढ़ जिले के कनीना निवासी मनीष उर्फ हैप्पी व रोहित उर्फ रेंसू के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार कनीना निवासी हैप्पी पीड़िता को घर में साफ-सफाई का काम करने के लिए अपने घर लेकर आया था, जहां उसने करीब डेढ़ साल तक काम किया। इसके बाद उसने पीड़िता को रेवाड़ी भेज दिया, जहां पीड़िता 4-5 महीनों से एक घर में काम कर रही थी। इसके बाद हैप्पी ने 21 फरवरी को पीड़िता की मकान मालकिन को फोन कर उसे वापस भेजने को कहा। आरोप है कि एक व्यक्ति गाड़ी चला रहा था तथा हैप्पी पीछे बैठा था। उन्होंने पीडिता को गाड़ी में बैठाया और साथ लेकर चल दिए। रास्ते में चार और व्यक्ति गाड़ी में बैठ गए। उन्होंने शराब पी हुई थी। इसके बाद पीड़िता को लेकर दिल्ली में किसी मकान पर लेकर गए और सभी ने उसके साथ मारपीट कर सामूहिक रूप से दुष्कर्म किया। इसके बाद अगले दिन उसको बस में बैठा दिया तथा बस से उतरने के बाद पीड़िता ने किसी का फोन लेकर अपनी मकान मालकिन को फोन किया तथा आप बीती बताई। शिकायत के बाद महिला थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। आरोपियों को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed