फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Hiva collided with pickup, driver seriously injured

Rewari News: हाईवा ने पिकअप को मारी टक्कर, चालक गंभीर रूप से घायल

Tue, 18 Mar 2025 12:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 18 Mar 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
Hiva collided with pickup, driver seriously injured
फोटो : 22दिल्ली जयपुर हाईवे पर टक्कर से क्षतिग्रस्त हुई पिकअप गाड़ी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बावल। दिल्ली-जयपुर हाईवे पर साबन पुल के पास बेकाबू हुई हाईवा डिवाइडर तोड़कर दिल्ली की तरफ जा रही पिकअप से टकरा गई। इस हादसे में पिकअप बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और उसका चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल चालक की पहचान राजस्थान के जिला अलवर के गांव नारायणपुर निवासी महेश कुमार के रूप में हुई है। महेश पिकअप चला रहा था। हाईवा चालक गाड़ी छोड़कर मौके से भाग निकला। फिलहाल पुलिस की टीम कार्रवाई में जुट गई है। आरोप है कि हाईवा चालक ने शराब पी रखी थी, जिससे वह हाईवा को संभाल नहीं सका और बेकाबू हुई डिवाइडर से टकराते हुए पिकअप से टकरा गई। आसपास के लोगों ने बताया कि हाईवा रोडवेज बस भी चपेट में आते-आते बच गई, नहीं तो बड़ी घटना हो सकती थी। मौके पर जाम की स्थिति भी बन गई। हालांकि, पुलिस की टीम के पहुंचने के बाद जाम को खुलवा दिया गया। पुलिस का कहना है कि मामले में जांच पड़ताल अभी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed