फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   History will remember the sacrifice of Subedar Major Shamsher Singh: MP

सूबेदार मेजर शमशेर सिंह के बलिदान को इतिहास याद रखेगा : सांसद

Sun, 09 Jan 2022 11:39 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jan 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
History will remember the sacrifice of Subedar Major Shamsher Singh: MP
History will remember the sacrifice of Subedar Major Shamsher Singh: MP - फोटो : fd
रेवाड़ी। देश के लिए अपनी जान की बाजी लगाने वाले जवानों की शहादत को कभी नहीं भुलाया जा सकता है। भारत माता के इन शहीदों के जाने का गम हमेशा प्रत्येक भारतवासी को रहेगा है। सूबेदार मेजर शमशेर सिंह के बलिदान को इतिहास याद रखेगा। उक्त बातें सांसद डॉ. अरविंद शर्मा ने कहीं हैं। वे रविवार को गांव बास रतनथाल पहुंचे थे, यहां लेह-लद्दाख में शहीद हुए सूबेदार मेजर शमशेर सिंह के आवास पर पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दे रहे थे।
विज्ञापन

इस मौके पर सांसद ने कहा कि देश की रक्षा में तैनात जवानों के चलते ही आज हम चैन से सोते हैं, भारत मां के प्रत्येक सपूत पर हमें गर्व है। दो जनवरी की रात को लेह लद्दाख के तागसे में तैनात सूबेदार मेजर शमशेर सिंह अंगीठी ब्लास्ट में घायल हो गए थे और वह स्वयं घायल होने के बाद अपने साथी जवानों को बचाने में कामयाब हो गए थे, सूबेदार मेजर को गंभीर हालत में आर्मी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां पर उनका निधन हो गया था। सूबेदार मेजर शमशेर सिंह के पिता भवानी सिंह भी सेना में रहे और कैप्टन पद पर से सेवानिवृत्त हैं। सांसद ने गांव बास रतनथाल से पालावास के मार्ग का नाम शहीद शमशेर सिंह के नाम पर करने के लिए उपायुक्त रेवाड़ी से संपर्क किया। सांसद ने कहा कि मार्ग का नाम शहीद शमशेर सिंह रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed