फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Himalaya Sadan winner in painting competition

Rewari News: पेंटिंग प्रतियोगिता में हिमालय सदन विजेता

Sat, 05 Oct 2024 01:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 05 Oct 2024 01:19 AM IST
विज्ञापन
Himalaya Sadan winner in painting competition
फोटो : 02रेवाड़ी। मतदान को लेकर जागरूक करते सीहा स्कूल के विद्यार्थी। स्रोत : स्कूल
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




डहीना। गांव सीहा स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के हिमालय सदन और मतदाता जागरूकता प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वावधान में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। मतदाता जागरूकता रैली, पेंटिंग और भाषण प्रतियोगिता के माध्यम से अधिक से अधिक मतदान का संकल्प लिया गया।

सीहा स्कूल के मतदान केंद्र के नोडल अधिकारी शक्ति सिंह ने बताया कि विद्यालय में इस बार मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। मतदाता जागरूकता रैली में चारों सदन के विद्यार्थियों ने भाग लिया। पेंटिंग प्रतियोगिता में हिमालय और अरावली सदन विजेता व उप विजेता रहे। भाषण प्रतियोगिता में शिवालिक और नीलगिरि सदन ने बाजी मारी। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने प्राचार्य सत्यवीर नाहड़िया की ओर से लिखित मतदाता जागरूकता गीत गाकर सुनाया। सरपंच प्रतिनिधि दीपक यादव ने कहा कि आज सभी मतदाता अपने मत का प्रयोग करके लोकतंत्र को मजबूत करेंगे। युवा चेतना संगठन से जुड़े अनेक सामाजिक कार्यकर्ताओं ने मतदाता जागरूकता रैली में भाग लेकर ज्यादा से ज्यादा मतदान का संकल्प लिया। आयोजन समिति की ओर से वरिष्ठ प्राध्यापिका अलका ने सभी का आभार ज्ञापित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed