{"_id":"6675ef3f615f87b70802e1e5","slug":"high-voltage-wires-passing-through-the-roof-fear-of-accident-rewari-news-c-198-1-rew1001-205858-2024-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: छत से गुजर रहे हाईवोल्टेज तार, हादसे का डर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: छत से गुजर रहे हाईवोल्टेज तार, हादसे का डर
Sat, 22 Jun 2024 02:53 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sat, 22 Jun 2024 02:53 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
धारूहेड़ा। औद्योगिक कस्बा धारूहेड़ा स्थित सर्कुलर रोड के आसपास घर के ऊपर 11 हजार वोल्टेज के तार गुजर रहे हैं जिससे हादसे का डर बना रहता है। ये तार जानलेवा साबित हो रहे हैं। हाईटेंशन तारों को हटाने की मांग की गई है।
लोगों के घर की छतों के ऊपर से गुजर रहे हाई वोल्टेज तार खतरनाक साबित हो रहे हैं। छत पर अगर थोड़ी भी असावधानी हुई तो लोग करंट की चपेट में आ सकते हैं। जयपाल यादव, राकेश, मुकेश ने बताया कि इस संबंध में उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया है लेकिन अधिकारी तार नहीं हटवा रहे हैं। बरसात के दिनों में सबसे ज्यादा समस्या होती है। क्योंकि बरसात के दिनों में करंट फैलने का अधिक खतरा रहता है। छत पर जाने से भी डर लगता है। लोगों ने जल्द से जल्द तारों को हटाने की मांग की है ताकि लोग सुकून से रह सकें। विद्युत निगम का कहना है कि सर्कुलर रोड के आसपास के एरिया को डेंजर घोषित किया गया है। इसकी फाइल तैयार करके मुख्यालय भेज दी गई है। मंजूरी मिलने के बाद तारों को हटा दिया जाएगा।
बिजली की तारों पर नहीं है सुरक्षा पाइप
दूसरी तरफ बिजली की तारों पर सुरक्षा पाइप नहीं लगाई गई है। कई इलाकों में मकानों व दुकानों से सटकर और छतों के ऊपर से विद्युत तार गुजर रहे हैं। इतना ही नहीं शहर के अति व्यस्त इलाकों में कई जगह तार लटकने से घटना होने की आशंका रहती है। विभिन्न स्थानों पर लोगों ने डंडा या बांस लगाकर तारों को मकानों से दूर किया हुआ है, ताकि किसी प्रकार की दुर्घटना से बचा जा सके। अनिल, विजय, राकेश ने बताया कि यह केवल बिजली निगम की लापरवाही है। निगम के पास पूरा बजट होता है। इसके बाद भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जबकि जहां-जहां पर बिजली की तारें घर से गुजर रही हैं, उन्हें सुरक्षा पाइप से कवर करना जरूरी है। काफी खतरा रहता है, उसके बावजूद इस ओर कोई भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है। तारों को छत से हटाना काफी जरूरी है।
विज्ञापन
-- -- --
धारूहेड़ा के सर्कुलर मार्ग के आसपास के क्षेत्र को डेंजर जोन बनाकर फाइल मुख्यालय भेजी गई है। प्रस्ताव को मंजूरी नहीं मिली है। मंजूरी मिलते ही इन तारों को हटा दिया जाएगा।-रविन्द्र कुमार, उप मंडल अभियंता, विद्युत विभाग धारूहेड़ा।