फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   high court mnethi village sarpanch dc

हाई कोर्ट के आदेशों की अवहेलना करने पर मनेठी गांव के सरपंच को किया निलंबित

Sun, 07 Feb 2021 10:50 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 07 Feb 2021 10:50 PM IST
विज्ञापन
high court mnethi village sarpanch dc
मनेठी एम्स निर्माण की अगुवाई कर रहे डहीना खंड के गांव मनेठी के सरपंच द्वारा हाई कोर्ट के आदेशों की अवहेलना करने के आरोपों के बाद डीसी यशेंद्र सिंह ने उन्हें निलंबित कर दिया है। वहीं सरपंच श्योताज सिंह ने इसे अपने खिलाफ साजिश बताया है। बता दें कि सरपंच श्योताज सिंह के खिलाफ गांव में ही स्थित जोहड़ी वाली ढाणी स्थित साझे की गौण (बैलों से सिंचाई के जमाने में बनाया गया जोहड़नुमा स्थान) में गंदा पानी डाले जाने का एक मामला हाई कोर्ट में चल रहा था। कुछ लोगों ने उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था तथा ग्राम पंचायत द्वारा ढाणी में गंदा पानी छोड़े जाने पर विरोध जताया था। इस मामले में सरपंच से न्यायालय द्वारा जवाब भी मांगा गया था। बताया जा रहा है कि इसी मामले में सरपंच द्वारा स्पष्टीकरण नहीं देने पर अदालत ने इसे अपनी अवमानना मानते हुए सरपंच श्योताज सिंह को निलंबित करने के आदेश जारी किए थे। इन्हीं आदेशों पर अब सरपंच को निलंबित किया गया है। वहीं सरपंच श्योताज सिंह के खिलाफ गांव के ही कुछ लोगों ने विकास कार्यों में अनियमितताएं बरतने की भी शिकायतें की हुई हैं। इन मामलों में भी जांच चल रही है।
विज्ञापन

एम्स संघर्ष समिति के प्रधान है श्योताज
मनेठी गांव के सरपंच श्योताज सिंह एम्स संघर्ष समिति के प्रधान भी हैं। उनका कहना है कि इस मामले में जानबूझकर उनको निशाना बनाया गया है। उसकी कोई गलती नहीं है। एम्स आंदोलन से उसको हटाने के लिए भी यह दबाव बनाया गया है। अदालत के आदेशों पर अगर ऐसा हुआ है तो वह न्याय की लड़ाई लड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed