फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Hemophilia disease hereditary bleeding disorder : Dr. Ashok

हीमोफीलिया रोग वंशानुगत रक्तस्राव विकार : डॉ. अशोक

Thu, 17 Apr 2025 11:36 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 17 Apr 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
Hemophilia disease hereditary bleeding disorder : Dr. Ashok
फोटो : 28सिविल अस्पताल में विश्व हीमोफीलिया दिवस पर चिकित्सक लोगों को जानकारी देते हुए। स्र
रेवाड़ी। सिविल अस्पताल में डॉक्टर अशोक रंगा की अध्यक्षता में विश्व हीमोफीलिया दिवस मनाया गया।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने बताया कि यह रोग वंशानुगत रक्तस्राव विकार है, जो फैक्टर-आठ की कमी के कारण होता है। इसमें रक्त सामान्य तरीके से नही जमता, सर्जरी होने व चोट लगने के उपरांत रक्तस्राव बंद होने में काफी समय लग सकता है।

इसके अलावा उप सिविल सर्जन डॉक्टर जोगेन्दर सिंह तंवर ने बताया गया कि इस रोग में मरीजों को आसानी से चोट लगना, बार-बार रक्तस्राव से मांसपेसियों में सूजन, दर्द और क्षति हो सकती है, जिससे चलने में कठिनाई हो जाती है। इसमें असामान्य रक्तस्राव जैसे नाक से खून आना, मसूड़ों से खून आना, मस्तिष्क में रक्तस्राव से तंत्रिका सम्बन्धी कारन बन सकता है। डॉक्टर दीपक वर्मा ने बताया कि यह दिन इस बीमारी से बचाव के प्रति लोगों को जागरूक करने का है। पीएमओ डॉ. सुरेंद्र यादव भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed