{"_id":"68c9aa4123939873440b1393","slug":"hemant-and-ishu-yadav-won-in-the-entrepreneurship-fortnight-rewari-news-c-198-1-rew1001-225811-2025-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: उद्यमिता पखवाड़ा में हेमंत और ईशू यादव ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: उद्यमिता पखवाड़ा में हेमंत और ईशू यादव ने मारी बाजी
Tue, 16 Sep 2025 11:49 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Tue, 16 Sep 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में मंगलवार को जिलास्तरीय उद्यमिता पखवाड़ा का आयोजन किया गया। इसमें जिले के 70 स्कूलों और 10 आईटीआई संस्थानों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस दौरान आयोजित प्रतियोगिताओं में हेमंत और ईशू यादव ने बाजी मारी।
पखवाड़े के तहत पोस्टर मेकिंग, स्लोगन राइटिंग और आइडिया प्रतियोगिता आयोजित की गईं। पोस्टर मेकिंग में आईटीआई रेवाड़ी के हेमंत प्रथम, जीएसएसएस बावल की अनुष्का द्वितीय और पीएमएस जीएसएसएस बिठवाना की हिमांशी ने तृतीय स्थान पर रहीं।
आइडिया स्पर्धा में बिठवाना के ईशू यादव प्रथम, कापड़ीवास के अवनीश द्वितीय और बोडिया कमालपुर के यश तृतीय रहे। स्लोगन राइटिंग में आईटीआई रेवाड़ी के हेमंत कुमार प्रथम, कापड़ीवास की करुणा द्वितीय और बिठवाना की साहित्य तृतीय स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
मुख्य अतिथि राजकीय महिला महाविद्यालय रेवाड़ी की प्राचार्य डॉ. ज्योति यादव ने सभी विजेता प्रतिभागियों को बधाई दी और राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।