फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Helpline number issued for legal consultation

Rewari News: कानूनी परामर्श के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी

Thu, 27 Mar 2025 11:53 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 27 Mar 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
Helpline number issued for legal consultation
रेवाड़ी। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) का हेल्पलाइन नंबर 15100 जारी किया गया है। इसका क्रियान्वयन जिला एवं सत्र न्यायाधीश, सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गुरुविंद्र सिंह वधवा के मार्गदर्शन में किया जा रहा है। इस पर कानूनी परामर्श लिया जा सकता है।
विज्ञापन

हेल्पलाइन नंबर की देखरेख मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी सह सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अमित वर्मा कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि न्याय प्रणाली को हर नागरिक के लिए सुलभ और सुगम बनाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से एक हेल्पलाइन नंबर 15100 शुरू किया गया है।
विज्ञापन

इस हेल्पलाइन के माध्यम से देशभर के नागरिक किसी भी प्रकार की कानूनी जानकारी या सहायता प्राप्त कर सकते हैं। इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए देश के सभी जिलों में इस हेल्पलाइन को लागू किया गया है। किसी भी कानूनी समस्या का सामना कर रहे लोग, चाहे वे किसी भी वर्ग से हों, इस नंबर पर फोन करके निशुल्क कानूनी परामर्श प्राप्त कर सकते हैं। न्याय व्यवस्था को आम जनता तक पहुंचाना लक्ष्य है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed