फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Heavy rain in the morning drenched crops in the market, waterlogging affected traffic.

Rewari News: सुबह तेज बारिश से मंडी में फसल भीगी, जलभराव से आवागमन रहा प्रभावित

Mon, 11 May 2026 11:52 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Mon, 11 May 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
Heavy rain in the morning drenched crops in the market, waterlogging affected traffic.
नई अनाज मंडी में हुआ जलभराव। संवाद
रेवाड़ी। मौसम का मिजाज सोमवार की सुबह अचानक बदल गया। बादल छाने के बाद तेज बारिश हुई जिससे न सिर्फ सड़कों पर जलभराव होने से आवागमन प्रभावित हुआ बल्कि मंडियों में गेहूं की फसल भीग गई। सड़कों पर जलभराव से लोगों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

सुबह के समय अचानक मौसम बदलते ही तेज बारिश शुरू हो गई। घरों से दफ्तरों के लिए निकले लोग भीग गए। बारिश के चलते लोग कार्यालय देर से पहुंचे।
बारिश के कारण सुबह के समय लोगों की दिनचर्या भी प्रभावित रही। सुबह बारिश शुरू होने के समय कई लोग अपने काम पर निकल रहे थे। अचानक तेज बारिश होने से लोगों को रास्ते में रुकना पड़ा। स्कूल और कोचिंग जाने वाले विद्यार्थियों को भी परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन

तेज बारिश के चलते कई इलाकों में जलभराव हो गया। सड़कों और गलियों में पानी जमा होने से लोगों को आवाजाही में दिक्कतें उठानी पड़ीं।
दोपहिया वाहन चालकों को फिसलन और पानी भरी सड़कों के कारण खासा संघर्ष करना पड़ा। अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था। बारिश के बाद तापमान में गिरावट आने से लोगों को गर्मी से राहत जरूर मिली, लेकिन उमस बनी रहने के कारण दोपहर बाद फिर से गर्मी महसूस होने लगी।

कई जगहों पर वाहन चालकों को पानी भरी सड़कों से होकर गुजरना पड़ा, जिससे जाम जैसी स्थिति भी बनी रही। पैदल चलने वाले लोगों को भी गंदे पानी के बीच होकर निकलना पड़ा।
बारिश का असर नई अनाज मंडी में रखी फसल पर भी देखने को मिला। मंडी में खुले में रखी कुछ फसल बारिश के कारण हल्की भीग गई। हालांकि इन दिनों मंडी में फसल की आवक कम होने के कारण ज्यादा नुकसान नहीं हुआ।
व्यापारियों ने पहले से ही फसल को सुरक्षित रखने के लिए तिरपाल डाल रखी थी, जिससे अधिकांश अनाज बच गया। बारिश शुरू होते ही व्यापारी और मजदूर फसल को ढकने में जुट गए।
----------
13 मई को कहीं बूंदाबांदी तो कहीं बारिश के आसार
रेवाड़ी। मौसम विभाग में मौसम में बदलाव की संभावना जताई है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार 13 मई को कहीं बूंदाबांदी तो कहीं बारिश हो सकती है।
मौसम विभाग के अनुसार अब कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के असर से कहीं-कहीं आंशिक बादल दिख रहे हैं। तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी भी हो रही है। नया पश्चिमी विक्षोभ रविवार की रात को उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों में सक्रिय हुआ। 13 मई के दौरान हल्की बारिश, बूंदाबांदी हो सकती है। इस सिस्टम से तापमान में ज्यादा गिरावट नहीं होगी।
इस दौरान आंधी-अंधड़ की संभावना ज्यादा है। यह विक्षोभ 14 मई को आगे निकल जाएगा। इसके बाद मैदानी इलाकों में पश्चिमी गर्म, मरुस्थलीय, शुष्क हवाएं चलेंगी। नमी धीरे-धीरे कम होगी।

क्षेत्र में में गर्मी व लू का दौर शुरू होने की संभावना है। दिन और रात के तापमान में उफान आएगा। मई के पहले पखवाड़े में तापमान सामान्य या सामान्य से नीचे रहेगा। दूसरे पखवाड़े में तापमान सामान्य से ऊपर जाएगा। कुछ जगह हीट वेव, लू ज्यादा तेज हो सकती है।

नई अनाज मंडी में हुआ जलभराव। संवाद

नई अनाज मंडी में हुआ जलभराव। संवाद

नई अनाज मंडी में हुआ जलभराव। संवाद

नई अनाज मंडी में हुआ जलभराव। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed