{"_id":"6aaed81459a972546209fcc9","slug":"health-minister-aarti-rao-gifts-development-projects-worth-crores-to-rewari-rewari-news-c-198-1-rew1001-245715-2026-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने रेवाड़ी को दी करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने रेवाड़ी को दी करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात
Sun, 20 Sep 2026 12:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sun, 20 Sep 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
गांव काकोड़िया में आयोजित जनसभा को संबोधित करतीं मंत्री आरती सिंह राव। संवाद
रेवाड़ी। हरियाणा की स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं आयुष मंत्री आरती सिंह राव ने शनिवार को विभिन्न विकास कार्यों की सौगात दी। काकोड़िया गांव में आयोजित जनसभा के दौरान उन्होंने जिला परिषद योजना के तहत पूर्ण हुए विकास कार्यों का उद्घाटन किया। साथ ही 55 लाख रुपये से अधिक की लागत से बनने वाले उप-स्वास्थ्य केंद्र के भवन का शिलान्यास किया।
काकोड़िया में पंचायत और ग्रामीणों की ओर से स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव का अभिनंदन किया गया। इससे पहले स्वास्थ्य मंत्री ने नया गांव में नरेंद्र यादव के आवास पर आयोजित जलपान कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
गांव काकोड़िया में आयोजित जनसभा के दौरान स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने 45 लाख रुपये से अधिक की लागत से पूर्ण हुए विकास कार्यों का उद्घाटन किया। इनमें गांव मुंढ़लिया में दूषित पानी की निकासी के लिए बिछाई गई पाइपलाइन, गांव लिसाना में देवता वाले जोहड़ की चहारदीवारी, गांव गंगायचा जाट में श्मशान घाट की चहारदीवारी और फिरनी में दूषित पानी की निकासी के लिए पाइपलाइन बिछाने का कार्य शामिल है।
विज्ञापन
इसके साथ ही गांव काकोड़िया में शिव मंदिर के पास बनाए गए टिन शेड और वाल्मीकि चौपाल का उद्घाटन किया गया। स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों का विकास सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है।
इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि गांवों में मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए लगातार विकास कार्य करवाए जा रहे हैं, ताकि ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं अपने ही क्षेत्र में उपलब्ध हो सकें।
उन्होंने कहा कि आज जिन विकास कार्यों का उद्घाटन किया गया है, वे सीधे तौर पर ग्रामीणों की रोजमर्रा की जरूरतों से जुड़े हैं। दूषित पानी की निकासी के लिए पाइपलाइन, जोहड़ और श्मशान घाट की चारदीवारी और सार्वजनिक स्थलों पर टिन शेड और चौपाल जैसे कार्य गांवों की जरूरतों को देखते हुए किए गए हैं।
उन्होंने कहा कि इन कार्यों से ग्रामीणों को सुविधाएं मिलेंगी। काकोड़िया में उप-स्वास्थ्य केंद्र के भवन के शिलान्यास पर कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाना बेहद आवश्यक है।
नया भवन तैयार होने के बाद क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ स्थानीय स्तर पर मिलेगा। इससे ग्रामीणों को सामान्य स्वास्थ्य सेवाओं के लिए दूर जाने की आवश्यकता कम होगी और स्वास्थ्य सुविधाओं के बुनियादी ढांचे को मजबूती मिलेगी।
इस मौके पर कोसली विधायक अनिल यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. वंदना पोपली, जिला परिषद के चेयरमैन मनोज यादव, नगर परिषद रेवाड़ी की चेयरपर्सन विनीता पीपल, नगर पालिका धारूहेड़ा के चेयरमैन अजय जांगड़ा, अनिल रायपुर, सुनील मूसेपुर, अजय पाटोदा सहित ग्रामीण उपस्थित रहे।