फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   health, hospital,therapi,rewari,people

अब गरीब भी करा सकेंगे थेरेपी

Mon, 29 Aug 2016 12:51 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
ब्यूरो /अमर उजाला Updated Mon, 29 Aug 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
health, hospital,therapi,rewari,people
डॉक्टर - फोटो : amar ujala
अभी तक चेहरे या शरीर के किसी अंग की थैरेपी कराना अमीरों का शौक माना जाता था। लेकिन अब गरीब भी इसका लाभ उठा सकेंगे। रेवाड़ी में प्रदेश का पहला प्लेटरिच प्लाज्मा थेरेपी सेंटर खोला जा रहा है। इससे मरीज केवल अस्पताल में पांच रुपये की पर्ची कटाकर इसका लाभ ले सकेंगे।
विज्ञापन


चेहरे पर झुर्रियां आना, स्किन खराब होना आदि मनुष्य आयु का फर्क देखकर संतोष कर लेता है। लेकिन अमीर लोग पैसे के बल पर इसका निदान कर लेते हैं, लेकिन रेवाड़ी में इसका सेटर खोलने का निर्णय हुआ। यहां एक सितंबर से प्लेटरिच प्लाज्मा थेरेपी सेंटर खोला जाएगा।
विज्ञापन


ओपीडी के बाद होगा काम
दरअसल प्लेटरिच प्लाज्मा थैरेपी एक टाइम कंज्यूमिंग इलाज है। इसमें समय बहुत अधिक लगता है। इसी कारण सरकारी अस्पताल इसे शुरू करने से बचते हैं। लेकिन रेवाड़ी के नागरिक अस्पताल के प्रदेश के पहले सरकारी अस्पताल के तौर पर इसे शुरू करने का निर्णय किया है। इसका काम ओपीडी के बाद होगा। स्किन के विशेषज्ञ ओपीडी निपटाकर इस कार्य को करेंगे। जिससे मरीजों को लाभ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


निजी अस्पताल लेते हैं आठ से दस हजार रुपये
निजी अस्पताल इस कार्य को करने के लिए आठ से दस हजार रुपये तक ऐंठ लेते हैं। लेकिन नागरिक अस्पताल में यह काम केवल पांच रुपये की पर्ची कटाकर दिया जाएगा।

ऐसे होगा ट्रीटमेंट
सबसे पहले मरीज के सभी टेस्ट कराए जाएंगे, जिनमें ब्लड, शुगर, बीपी सहित सभी जांचें होंगी। अगर उसमें कोई बीमारी नहीं पाई जाती तो उसे आगामी तिथि दे दी जाएगी। इसमें उसे बुलाकर उसका ट्रीटमेंट शुरू कर दिया जाएगा। इस कार्य में एक मरीज पर जांच के बाद एक से डेढ़ घंटे का समय लगेगा।

ऐसे करेगा काम
सर्जरी करने वाले मरीज का 30 एमएल ब्लड लिया जाएगा। उसे सैंट्रीफ्यूज किया जाएगा। इसमें से आरबीसी हटा दी जाएगी। फिर 15 एमएल ब्लड बचेगा। इसे 15 एमएल को फिर सैंट्रीफ्यूज किया जाएगा। अब यह केवल पांच एमएल बचेगा। फिर इसे डिफ्यूज किया जाएगा तो केवल चार एमएल प्लाज्मा बचेगा। इसे लगाकर सर्जरी कर दी जाएगी।


एक सितंबर से होगा शुरू
अस्पताल में एक सितंबर से लेटरिच प्लाज्मा थेरेपी सैंटर खोला जाएगा। इसके बाद मरीजों को थैरेपी कराने के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। यह पूरे प्रदेश में रेवाड़ी के सरकारी अस्पताल के तौर पर पहला प्रयोग है।
- डॉ. मनोज यादव, स्किन रोग विशेषज्ञ, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed