फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Health department will conduct 2500 tests per day with seven thousand vaccines

प्रतिदिन 7000 टीके लगेंगे और 2500 टेस्ट होंगे

Sat, 26 Jun 2021 10:03 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jun 2021 10:03 PM IST
विज्ञापन
Health department will conduct 2500 tests per day with seven thousand vaccines
रेवाड़ी। तीसरी लहर से पहले पात्र लोगों का टीकाकरण कर बच्चों को कोरोना से बचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने युद्ध स्तर पर तैयारी शुरू कर दी है। जनवरी में शुरू हुए टीकाकरण में अब तक 3 लाख 15 हजार 120 डोज लगाई जा चुकी है। अर्थात 162 दिन में औसतन 1945 प्रतिदिन लगाई जा रही है, लेकिन अब डोज की संख्या बढ़ाकर एक दिन में सात हजार की जाएगी।
विज्ञापन

अभी तक जिले के 18 से अधिक आयु श्रेणी के एक लाख से अधिक लोगों को पहली डोज दी जा चुकी है। ऐसे में बचे हुए चार लाख लोगों को अगले दो माह में टीके लगाने का टारगेट रखा गया है। इसके अलावा जिले में औसतन 1500 आरटीपीसीआर टेस्ट की संख्या भी अब 2500 करनी होगी, ताकि टेस्टिंग, ट्रेसिंग व ट्रीटमेंट में कोई कोताही न रहे। इसके अलावा अन्य पात्र लोगों को भी अगले तीन माह में टीके की डोज लगाने के लिए जिले के सभी 23 स्वास्थ्य केंद्रों पर टीकाकरण में तेजी लाई जाएगी। शनिवार को भी 4706 डोज लगाई गई। शुक्रवार रात को पहुंची स्वास्थ्य विभाग की महानिदेशक डॉ. वीना सिंह ने दो घंटे 10 मिनट तक मंथन करने के बाद ये आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन

आईसीयू पर डॉ. सिंह का पूरा फोकस
स्वास्थ्य विभाग की महानिदेशक डॉ. वीना सिंह का पूरा फोकस तीसरी लहर के दौरान आने वाली चुनौतियों को लेकर रहा। इस दौरान उन्होंने आईसीयू से लेकर ऑक्सीजन व्यवस्था को भी परखा। आईसीयू में स्टाफ नर्स से लेकर चतुर्थ श्रेणी को प्रशिक्षित करने का काम चल रहा है। इसके तहत 10 स्टाफ नर्स की ट्रेनिंग चंडीगढ़ में पूरी हो चुकी है। वहीं 6 स्टाफ नर्स व चतुर्थ श्रेणी की ट्रेनिंग होनी बाकी है। आठ बेड का आईसीयू तैयार किया गया है, इसमें 6 बेड छोटे बच्चों के लिए हैं। इसके अलावा 60 बेड जहां बड़ों के लिए हैं। वहीं 28 बेड बच्चों के लिए बनाए गए हैं। नागरिक अस्पताल में वर्तमान में कुल 22 वेंटिलेटर हैं, लेकिन अभी 8 के सुचारु संचालन के लिए तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑक्सीजन प्लांट का ट्रायल भी देखा
डॉ. वीना सिंह ने नागरिक अस्पताल में बनाए गए 500 लीटर प्रति मिनट वाले ऑक्सीजन प्लांट का भी निरीक्षण किया। इस दौरान जनरेटर के माध्यम से प्लांट का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में प्लांट सही पाया गया। अब इलेक्ट्रिक कनेक्शन के बाद प्लांट को शुरू कर दिया जाएगा। वहीं केंद्र सरकार की ओर एक हजार लीटर प्रति मिनट वाले ऑक्सीजन प्लांट भी लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
एनएचएम के तहत भर्ती किए जाएंगे डॉक्टर व नर्स
आईसीयू व कोरोना वार्ड में स्टाफ की कमी के सवाल पर भी महानिदेशक ने कहा कि स्टाफ, दवाओं व टीकों की कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। अब स्वास्थ्य विभाग के पास पर्याप्त संख्या में टीकों की डोज है। वहीं नेशनल हेल्थ मिशन के तहत स्टाफ भर्ती करने में कोई परेशानी नहीं है। जरूरत के हिसाब से तुरंत अनुमति दी जाएगी। इसके अलावा एनएचएम के तहत चल रहे अन्य कार्यक्रम भी सुचारु रखने के आदेश दिए गए हैं।
मास्क को लेकर होगी सख्ती
दूसरी लहर के खतरनाक परिणामों के बावजूद लोगों ने एक बार फिर से मास्क लगाना बंद कर दिया है। इसके अलावा सामाजिक दूरी व हाथों की धुलाई पर भी कम ध्यान दिया जा रहा है। ऐसे में अब स्वास्थ्य विभाग की ओर से जागरूकता अभियान के तहत मास्क के लिए लोगों को जागरूक करने के साथ ही सख्ती भी की जाएगी।
नागरिक अस्पताल के डीएमस डॉ. सर्वजीत थापर ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की महानिदेशक डॉ. वीना सिंह शुक्रवार रात को औचक निरीक्षण पर पहुंची थीं। इस दौरान उन्होंने आईसीयू से लेकर अन्य व्यवस्थाओं को जायजा लिया। आईसीयू को और ज्यादा मजबूत करने के लिए आदेश भी दिए हैं।

इधर, सिविल सर्जन, रेवाड़ी डॉ. केके ने कहा कि वर्तमान में कोविड की स्थित नियंत्रण में हैं। प्रत्येक दिन टीकाकरण बढ़ाकर सात हजार करने के लिए महानिदेशक ने कहा है। वहीं टेस्टिंग भी अब बढ़ाकर 2500 प्रतिदिन की जा रही है। ट्रेस्टिंग, ट्रेसिंग व ट्रीटमेंट के फार्मूला में कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रदेश में टीकों की कोई कमी नहीं है। लोगों से अपील है कि डोज लगवाने के बाद भी मास्क, सामाजिक दूरी व हैंड वॉश को अपने व्यवहार में बनाए रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed