फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Health department should work actively to control malaria and dengue: SDM

मलेरिया-डेंगू पर नियंत्रण के लिए सक्रियता से काम करें स्वास्थ्य विभाग : एसडीएम

Thu, 04 Aug 2022 11:03 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 04 Aug 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
Health department should work actively to control malaria and dengue: SDM
कोसली । बरसाती मौसम में मच्छरों का प्रकोप भी दिखने लगा है। इसके चलते नागरिक अस्पताल कोसली तथा सीएचसी नाहड़ के अधिकारियों को फॉगिंग कराने तथा बीमारियों से बचाव को लेकर आमजन को जागरूक करने के निर्देश दिए हैं। उक्त बातें एसडीएम होशियार सिंह ने कहीं हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि एडीज मच्छर के काटने से व्यक्ति डेंगू व चिकनगुनिया जैसी बीमारी का शिकार हो जाता है। यह मच्छर दिन के समय में काटता है। साथ ही यह मच्छर साफ पानी में ही पनपता है। इसकी रोकथाम के लिए जरूरी है कि आमजन सप्ताह में एक दिन अपने घर में सूखा दिवस मनाएं। उन्होंने ग्रामीणों का आह्वान किया कि वे घरों में पानी के सभी बर्तनों, कूलर, टंकी, फ्रिज ट्रे, गमले आदि को खाली करके सुखाएं, क्योंकि बीमारी फैलाने वाला मच्छर इन्हीं स्थानों पर जमा हुए पानी में पनपता है। डेंगू व चिकनगुनिया की जांच स्वास्थ्य केंद्रों में निशुल्क उपलब्ध है। इन बीमारियों की जानकारी, सुझाव, बचाव लेने के लिए नागरिक मलेरिया अधिकारी से संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed