{"_id":"6931cfb0f596df7eb1002b9a","slug":"havan-was-performed-on-shukla-purnima-dattatreya-jayanti-rewari-news-c-198-1-rew1001-229914-2025-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: शुक्ल पूर्णिमा दत्तात्रेय जयंती पर किया हवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: शुक्ल पूर्णिमा दत्तात्रेय जयंती पर किया हवन
विज्ञापन
शुक्ल पूर्णिमा दत्तात्रेय जयंती के अवसर पर पूजा करते लोग। स्रोत : समिति
रेवाड़ी। भगवान परशुराम शिक्षा समिति परिसर स्थल बूढ़पुर पर शुक्ल पूर्णिमा दत्तात्रेय जयंती के अवसर पर हवन का आयोजन अध्यक्ष सत्य प्रकाश गौतम की अध्यक्षता में किया गया। आचार्य विशाल शास्त्री द्वारा हवन संपन्न कराया गया।
प्रधान सत्य प्रकाश गौतम ने कहा कि दत्तात्रेय जयंती भगवान दत्तात्रेय के जन्म का उत्सव है जो हिंदू धर्म में ब्रह्मा, विष्णु और शिव के संयुक्त रूप माने जाते हैं। यह त्योहार हर साल मार्गशीर्ष महीने की पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है और इसे भगवान दत्तात्रेय के प्रकट दिवस के रूप में हवन यज्ञ के उच्चारण के साथ धूमधाम से मनाया गया।
संस्था के महासचिव अजय शर्मा एडवोकेट ने कहा है कि शीघ्र ही समिति परिसर में यज्ञशाला का निर्माण किया जाएगा ताकि धर्म संस्कृति के कार्यों को आगे बढ़ाया जा सके। इसके उपरांत मासिक बैठक का भी आयोजन किया गया।
विज्ञापन
इस अवसर पर संस्था के पूर्व प्रधान बलबीर शर्मा, पूर्व कोषाध्यक्ष शिवकुमार हरित, वर्तमान कोषाध्यक्ष जगदीश राय वशिष्ठ, उप प्रधान दिलीप पटवारी, हिमालय परिवार हरियाणा प्रांत अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण शर्मा, पुनीत वशिष्ठ, तेजभान कुकरेजा उपस्थित रहे।