फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Havan organized on the foundation day of Patanjali Yogpeeth

Rewari News: पतंजलि योगपीठ के स्थापना दिवस पर हवन आयोजित

Tue, 06 Jan 2026 12:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 06 Jan 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
Havan organized on the foundation day of Patanjali Yogpeeth
फोटो : पतंजलि योग समिति के जिला पदाधिकारी और सदस्य कार्यक्रम में भाग लेते हुए। संस्था
रेवाड़ी। बड़ा तालाब स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस पार्क में पतंजलि परिवार की ओर से सोमवार को पतंजलि योगपीठ के 32वें स्थापना दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व सरपंच एवं वरिष्ठ योग शिक्षक दयाराम यादव ने की।
विज्ञापन

पतंजलि योग समिति के जिला मीडिया प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि योग, आयुर्वेद, स्वदेशी एवं वैदिक संस्कृति द्वारा राष्ट्र एवं मानवता की सेवा में समर्पित पतंजलि परिवार के सभी संगठनों पतंजलि योग समिति, भारत स्वाभिमान, पतंजलि किसान सेवा समिति, युवा भारत आदि ने आचार्य रामतीर्थ और सुखदेव के ब्रह्मत्व में हवन यज्ञ का आयोजन किया।
विज्ञापन

इस यज्ञ में नरेश कुमार और उनकी पत्नी कृष्णा यादव ने यजमान की भूमिका निभाई। भारत स्वाभिमान के जिला प्रभारी दयानंद आर्य ने कहा कि स्वामी रामदेव जी और आचार्य बालकृष्ण जी के आह्वान पर सभी संगठनों ने जिले में मासिक और तहसीली बैठकें आयोजित करने, 15 दिवसीय योग शिविरों का आयोजन करने, योग कक्षाएं चलाने, स्वदेशी का प्रचार-प्रसार करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर पतंजलि योग समिति के जिला प्रभारी दयाराम आर्य, सह प्रभारी नरेश कुमार, भारत स्वाभिमान महामंत्री श्याम सुंदर, कोषाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, किसान सेवा समिति के जिला प्रभारी राज सिंह सहित पांचों संगठनों के 35 पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed