फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Haryana: Vice Chancellor Prof. JP Yadav included in the list of world's best scientists

Haryana: कुलपति प्रो. जेपी यादव विश्व के श्रेष्ठ वैज्ञानिकों की सूची में शामिल

Thu, 19 Sep 2024 08:20 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 19 Sep 2024 08:20 PM IST
सार

हरियाणा के रेवाड़ी के मीरपुर स्थित इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. जेपी यादव विश्व के शीर्ष दो प्रतिशत वैज्ञानिकों की सितंबर 2024 की सूची में शामिल हुए हैं।

विज्ञापन
Haryana: Vice Chancellor Prof. JP Yadav included in the list of world's best scientists
कुलपति प्रो. जेपी यादव विश्व के श्रेष्ठ वैज्ञानिकों की सूची में शामिल - फोटो : संवाद

विस्तार

कुलपति प्रो. जेपी यादव ने बेहतरीन अनुसंधान कार्यों व अद्वितीय वैज्ञानिक योगदान की वजह से यह उपलब्धि हासिल की है। यह सूची स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी अमेरिका द्वारा तैयार की गई है और ऐलसेवियर ने इसे प्रकाशित की है। कुलपति प्रो. जेपी यादव 2022 और 2023 की साइंटिस्ट सूची में भी अपना नाम दर्ज करवा चुके हैं।

विज्ञापन


विश्वविद्यालय के लिए यह सफलता अन्य सहयोगियों के लिए भी प्रेरणा स्रोत का माध्यम बनेगी। कुलपति के अतिरिक्त विश्वविद्यालय के फॉर्मेसी विभाग के प्रो. सुनील कुमार व गणित विभाग के प्रो. सुरेश कुमार भी इस सूची में शामिल हुए हैं।
विज्ञापन


यह सूची विभिन्न वैज्ञानिक शोधकर्ताओं के द्वारा प्रकाशित शोध पत्रों की गुणवत्ता, इंपैक्ट फैक्टर, अनुसंधान उपलब्धियां, अनुसंधान मापदंडों और विभिन्न क्षेत्र में उनके निरंतर योगदान की आधार पर जारी की जाती है। इस उपलब्धि पर कुलसचिव प्रो. प्रमोद कुमार ने कुलपति प्रो. जेपी यादव को बधाई दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed