फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Haryana team won 7 medals in National Yogasana competition

Rewari News: राष्ट्रीय योगासन स्पर्धा में हरियाणा टीम ने जीते 7 पदक

Sun, 05 Oct 2025 12:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 05 Oct 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
Haryana team won 7 medals in National Yogasana competition
फोटो : 11जीत हासिल करने पर खुशी जाहिर करते खिलाड़ी साथ में कोच व एसोसिएशन के पदाधिकारी। स्रोत
रेवाड़ी। आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में आयोजित 6वीं राष्ट्रीय योगासन खेल प्रतियोगिता (जूनियर व सीनियर सी) में हरियाणा टीम ने सात पदक जीत हैं। प्रतियोगिता में 1050 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था।
विज्ञापन

हरियाणा योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के राज्य सचिव डॉ. युद्धवीर ने बताया कि जूनियर वर्ग में कलात्मक समूह (लड़के) में हर्ष, हिमांशु, पार्थ, इमरान, रवि ने रजत पदक जीता। लयबद्ध जोड़ी (लड़कियां) में डॉली और सलोनी ने कांस्य पदक हासिल किया।
विज्ञापन

ट्विस्टिंग बॉडी व्यक्तिगत (लड़कियां) में सृष्टि ने रजत पदक और पारंपरिक योगासन इवेंट में सृष्टि ने कांस्य पदक जीता जबकि पार्थ की टीम ने रजत पदक जीता। सीनियर सी वर्ग में बैक बेंड व्यक्तिगत में रजत पदक और लेग बैलेंस व्यक्तिगत में स्वर्ण पदक बीरेंद्र ने जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्य से कुल 24 खिलाड़ियों की टीम हरियाणा योग आयोग के चेयरमैन और एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. जयदीप आर्य के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शामिल हुई। पुरुष टीम कोच रोहित, महिला टीम कोच अन्नू और टीम मैनेजर भारत भूषण के नेतृत्व में टीम ने बेहतर प्रदर्शन किया।


डॉ. जयदीप आर्य ने कहा कि हरियाणा सरकार योग व योगासन खेलों को बढ़ावा देने के लिए लगातार कार्य कर रही है और भविष्य में खिलाड़ियों के लिए और विशेष सहयोग की उम्मीद है। राज्य स्तरीय कैम्प जूनियर और सीनियर दोनों वर्गों के लिए रेवाड़ी में आयोजित किए गए थे।
उन्होंने आश्वासन दिया कि भविष्य में खिलाड़ियों के लिए और सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी ताकि वे और बेहतर प्रदर्शन कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed