फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Haryana: Shock to BJP in Rewari, entire district executive of business cell resigned

Haryana: रेवाड़ी में भाजपा को झटका, व्यापार प्रकोष्ठ की पूरी जिला कार्यकारिणी ने दिया इस्तीफा

Sat, 06 Jul 2024 11:20 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 06 Jul 2024 11:20 PM IST
सार

व्यापार प्रकोष्ठ की जिला कार्यकारिणी ने व्यापारियों को नजरअंदाज करने व अधिकारियों के रवैये पर रोष जताया। 

विज्ञापन
Haryana: Shock to BJP in Rewari, entire district executive of business cell resigned
भाजपा जिलाध्यक्ष को भेजा गया पत्र। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के रेवाड़ी में भारतीय जनता पार्टी व्यापार प्रकोष्ठ की पूरी जिला कार्यकारिणी ने शनिवार को सामूहिक रूप से इस्तीफा दे दिया। जिला संयोजक प्रेमनाथ गैरा ने आरोप लगाया कि शहर के व्यापारियों को नजरअंदाज किया जा रहा है, जिसके चलते उन्हें इस्तीफा देने पर मजबूर होना पड़ा।

विज्ञापन


जिला संयोजक प्रेमनाथ गैरा, प्रदेश व्यापार प्रकोष्ठ के कार्यकारिणी सदस्य अनिल अरनेजा, सह संयोजक विपिन अग्रवाल, सह संयोजक विकास गुप्ता, सह संयोजक संजय चांदना की तरफ से भाजपा जिलाध्यक्ष प्रीतम चौहान को लिखे इस्तीफे में बताया गया कि 4 दिन पहले शहर की पंजाबी मार्केट में दो दुकानें धंस गईं और दुकानों को तोड़ना पड़ा है, जिससे दोनों दुकानदारों का लाखों का नुकसान हो गया है।
विज्ञापन


व्यापार प्रकोष्ठ जिला भाजपा के पदाधिकारी इस बात से हैरान हैं कि भाजपा का कोई नेता मौके पर नहीं आया जबकि विपक्षी विधायक चिरंजीव राव वहां पहुंचे और पीड़ित व्यापारियों को मुआवजा दिलवाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब शहर के 27 ट्रेड एसोसिएशन के प्रधान अपना एक मांग-पत्र लेकर अतिरिक्त उपायुक्त एवं डीएमसी के पास गए थे, तो मैडम ने प्रधानों को नासमझ बताया, जिससे शहर के सभी व्यापारियों में रोष है। हम सभी व्यापार प्रकोष्ठ की पूरी कार्यकारिणी सामूहिक त्याग पत्र दे रही है। हम अपनी निष्ठा भाजपा के साथ बनाए रखेंगे। पंजाबी मार्केट में दो जर्जर दुकानों को गिराने के आदेश के बाद कई दुकानें बंद हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed