फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Haryana: Seven died in boiler explosion in Rewari

Haryana: रेवाड़ी में बॉयलर फटने से मरने वालों की संख्या हुई सात, हादसे में गंभीर रूप से झुलसे थे 39 श्रमिक

Thu, 21 Mar 2024 08:39 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, धारूहेड़ा, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, धारूहेड़ा, रेवाड़ी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 21 Mar 2024 08:39 PM IST
सार

बीती रात गोंडा और अयोध्या जिले के दो अन्य श्रमिकों ने भी दम तोड़ दिया। एक दिन पहले यूपी के पांच श्रमिकों की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। 

विज्ञापन
Haryana: Seven died in boiler explosion in Rewari
घायलों से मिले सीएम सैनी। - फोटो : संवाद (फाइल)

विस्तार

हरियाणा के रेवाड़ी के धारूहेड़ा में ऑटो पार्ट्स निर्माता कंपनी लाइफ लॉन्ग में 16 मार्च को डस्ट कलेक्टर का बॉयलर फटने से मरने वाले श्रमिकों की संख्या सात पहुंच गई है। बीती रात उत्तर-प्रदेश के गोंडा और अयोध्या जिले के दो अन्य श्रमिकों ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। एक दिन पहले यूपी के पांच श्रमिकों की जान गई थी।

विज्ञापन


ऑटो पार्ट्स निर्माता कंपनी लाइफ लॉन्ग में 16 मार्च को डस्ट कलेक्टर का बॉयलर फटा था। इस हादसे में 39 श्रमिक गंभीर रूप से झुलसे थे। घायलों को पीजीआई रोहतक, सफदरगंज दिल्ली व रेवाड़ी में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन


इनमें से पांच श्रमिकों उत्तर-प्रदेश के मैनपुरी के उसानिधा निवासी अजय (32) पुत्र शिवचरण, बहराइच के गांव भाकरी निवासी विजय (37) पुत्र बाल किशन, फिरोजाबाद के जखोली निवासी राजेश (38) पुत्र रामशब्द, गोरखपुर के गांव सेवाल, पोस्ट काकारखोर सेवले निवासी रामू (27) पुत्र पावरू, हरदोई के कपुरपुरा निवासी पंकज (35) पुत्र विजय बहादुर की बुधवार को मौत हो गई थी। वहीं बीती रात यूपी के गोंडा जिले के ताबगंज निवासी देवानंद (22) पुत्र राम गरीब और अयोध्या के जांगीरपुरवा निवासी अमरजीत (33) पुत्र लालमन ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक आश्रितों को छह-छह लाख की मदद
ऑटो पार्ट्स कंपनी लाइफ लॉन्ग की तरफ से हादसे में घायल हुए श्रमिकों को अस्पताल पहुंचाने के लिए एंबुलेंस और 20-20 हजार रुपये की सहायता तत्काल उपलब्ध कराई गई। वहीं जिन श्रमिकों की हादसे में मौत हो गई है उनके आश्रितों को छह-छह लाख रुपये की सहायता दी गई है।

ऑटो पार्ट्स कंपनी में बॉयलर फटने से झुलसे 7 श्रमिकों की मौत हो गई है। पुलिस भी अपनी जांच पड़ताल कर रही है। -जगदीश चंद्र, प्रभारी, धारूहेड़ा थाना

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed