फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Haryana: School bus accident in Mahendragarh, Parents shoked

Haryana: महेंद्रगढ़ में स्कूल बस हादसा, बच्चों के खून से सने कपड़े देख बदहवास हो गए अभिभावक

Thu, 11 Apr 2024 09:56 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 11 Apr 2024 09:56 PM IST
सार

लोगों का कहना है कि अभिभावक बच्चों को स्कूल में पढ़ने के लिए भेजते हैं, मगर इस तरह की लापरवाही बर्दाश्त के योग्य नहीं है।

विज्ञापन
Haryana: School bus accident in Mahendragarh, Parents shoked
अस्पताल में उपचाराधीन बच्चे। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले के कनीना के गांव उन्हाणी में हुए हादसे में घायल 12 बच्चों को रेवाड़ी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे की सूचना जैसे ही परिजनों को मिली, तुरंत आनन-फानन में अस्पताल पहुंचे। अस्पताल में बच्चों के खून से सने कपड़े देखकर अभिभावक बदहवास हो गए। किसी तरह से साथ आए लोगों ने एक-दूसरे को संभाला।

विज्ञापन


बच्चों के इलाज में किसी तरह की कोई समस्या न आए, इसे लेकर सीएमओ डॉक्टर सुरेंद्र यादव खुद मोर्चा संभाले हुए थे। मौके पर स्वास्थ्य विभाग की टीम भी मौजूद थी, जो बच्चों की देखभाल कर रही थी।
विज्ञापन


अस्पताल में आए नीरज, राजू, रामपाल, मुकेश ने कहा कि ऐसे स्कूल के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए, क्योंकि जब पता था कि चालक नशे में है, उसके बावजूद बस को चलाने के लिए क्यों दिया गया। यह सारी लापरवाही स्कूल की है। स्कूल पर ही कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह बोले अभिभावक
मेरी बेटी यशवी छठी कक्षा में पढ़ती है। जैसे ही मुझे पता चला कि बस हादसा हो गया है, मैं तुरंत अस्पताल में पहुंची। मेरी एक बच्ची है, उसी का सहारा है। अभी बच्ची की स्थिति बिल्कुल ठीक है। स्कूल और चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। - पविता

अस्पताल में मेरी दो पोती भर्ती हैं। जैसे ही पता चला कि हादसा हो गया है, उसके बाद अस्पताल में सभी लोग पहुंचे। एक बच्ची आईसीयू में भर्ती है। ऐसे स्कूल के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। चालक की लापरवाही की वजह से यह हादसा हुआ है। - विजेंद्र

हादसे की सूचना मिलने पर पूरा परिवार अस्पताल में पहुंचा। इस मामले में हम चाहते हैं कि स्कूल के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए, क्योंकि जब चालक नशे में था, फिर भी बस को चलवाया गया। बच्चों की जान के साथ खिलवाड़ किया गया है। - महेंद्र सिंह

प्रशासनिक अधिकारियों और मंत्रियों का लगा रहा आना-जाना
हादसे में घायल बच्चों को रेवाड़ी के निजी अस्पताल में दाखिल कराने की सूचना जैसे ही स्थानीय प्रशासन और नेताओं को मिली तो मौके पर पहुंचे। पूरे दिन प्रशासनिक अधिकारियों, मंत्रियों और नेताओं का आना-जाना लगा रहा। प्रदेश के जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी मंत्री डॉ. बनवारी लाल भी पहुंचे और उन्होंने भी घायल बच्चों से बातचीत की। शाम के समय प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री कमल गुप्ता ने अस्पताल में पहुंचकर बच्चों का स्वास्थ्य जाना, साथ ही अस्पताल प्रशासन को कड़ी निगरानी में बच्चों की देखभाल के निर्देश दिए हैं।


दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई का दिया आश्वासन
केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने कनीना के उन्हाणी के समीप स्कूल बस दुर्घटना पर गहरा शोक जताते हुए मृतक बच्चों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। राव ने पीड़ित परिवारों को ढांढस बंधाते हुए कहा कि प्रशासनिक अधिकारियों की ओर से हर संभव सहायता उन्हें उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने प्रशासन के उच्च अधिकारियों से बात कर घायल बच्चों के उचित उपचार के निर्देश दिए हैं। राव ने घायल बच्चों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। उन्होंने पीड़ित परिवारों को आश्वासन दिलाया कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed