फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Haryana: Prime Minister will lay the foundation stone of AIIMS in Rewari

Haryana: कल रेवाड़ी में एम्स का शिलान्यास करेंगे प्रधानमंत्री, आज सीएम लेंगे तैयारियों का जायजा

Thu, 15 Feb 2024 01:44 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 15 Feb 2024 01:44 AM IST
सार

हरियाणा के भाजपा प्रदेशाध्यक्ष नायब सैनी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेवाड़ी आने से पहले तैयारियों का जायजा लेने बुधवार को माजरा गांव पहुंचे। उन्होंने एम्स की साइट और अन्य तैयारी का निरीक्षण किया।  

विज्ञापन
Haryana: Prime Minister will lay the foundation stone of AIIMS in Rewari
पीएम मोदी - फोटो : ANI

विस्तार

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष नायब सैनी ने कहा कि 16 फरवरी का दिन हरियाणा के विकास में मील का पत्थर साबित होगा। इस दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी माजरा गांव में दोपहर 12 बजे एम्स की आधारशिला रखेंगे। साथ ही 4 बड़ी परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। शिलान्यास भी करेंगे। गुरुवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल भी तैयारियों का जायजा लेने माजरा आएंगे।

विज्ञापन


तीन स्टेज तैयार किए जाएंगे। पहल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ सीएम मनोहर लाल और अन्य बडे़ नेता शामिल होंगे। दूसरे स्टेज पर जिले के बीजेपी के सभी बड़े नेता रहेंगे। जिलास्तर पर मंत्री, सांसद तथा विधायक मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत करेंगे। तीसरे स्टेज पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। 30 हजार से अधिक कुर्सियां लगाई जाएंगी। सुरक्षा की जिम्मेदारी की 5 हजार जवानों पर होगी। अधिकारी भी पूरे दिन तैयारी का जायजा लेते रहे।
विज्ञापन


रेवाड़ी, बावल व नारनौल-महेंद्रगढ़ की तरफ से आने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग स्थानों पर पार्किंग की व्यवस्था की जा रही है। 71 एकड़ में 10 पार्किंग प्वाइंट बनाए जा रहे हैं। 4 एकड़ में 3 हेलीपैड बनाए जा रहे हैं। इन दोनों ही कामों के लिए 89 एकड़ फसल पर ट्रैक्टर चलाकर जमीन को साफ किया गया है। कार्यक्रम स्थल पर वाटरप्रूफ जर्मन टेंट लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


40 हजार लोग केवल रेवाड़ी के होंगे
पीएम मोदी के कार्यक्रम को लेकर विशेष तैयारी की गई है। इसको लेकर पूरे हरियाणा में जबरदस्त उत्साह है। रेवाड़ी, गुरुग्राम, नूंह और महेंद्रगढ़ आदि चार जिलों से ही एक लाख से अधिक लोग इस रैली में पहुंचेंगे। 40 हजार लोग केवल रेवाड़ी के ही पहुंचेंगे। प्रधानमंत्री मोदी ने 2013 में रेवाड़ी की वीर भूमि से ही चुनाव का शंखनाद किया था।

भाजपा कार्यकर्ताओं में कार्यक्रम को लेकर काफी उत्साह है। चार जिलों के 14 विधानसभा के लोग कार्यक्रम में पहुंचेंगे।अन्य विधानसभा क्षेत्र के लोग प्रधानमंत्री के संबोधन को एलईडी के माध्यम से सुनेंगे। 18 जिलों की 75 विधानसभा क्षेत्र में बड़ी स्क्रीन से लाइव प्रसारण होगा।


इन परियोजनाओं की रखेंगे आधारशिला
नायब सैनी ने कहा कि पीएम मोदी रेवाड़ी से ही हांसी-रोहतक रेलवे लाइन, ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो परियोजना, यमुनानगर में बनने वाले 800 मेगावाट थर्मल पावर प्लांट की भी आधारशिला रखेंगे। इन परियोजनाओं से हरियाणा के विकास को गति मिलेगी। वहीं एम्स के बनने से हरियाणा के अलावा राजस्थान, यूपी और दिल्ली के नागरिकों को भी लाभ मिलेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी माजरा की धरती से विकसित भारत, विकसित हरियाणा रैली को संबोधित करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed