फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Haryana Mahila Vikas Nigam is giving benefit of loan facility on education: DC

बैंक से शिक्षा ऋण सुविधा का लाभ ले बेंटियां : डीसी

Thu, 24 Apr 2025 12:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 24 Apr 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
Haryana Mahila Vikas Nigam is giving benefit of loan facility on education: DC
रेवाड़ी। हरियाणा महिला विकास निगम के द्वारा लड़कियों/महिलाओं को देश विदेश में उच्च शिक्षा के लिए बैंकों के माध्यम से शिक्षा ऋण प्राप्त करने पर ब्याज दर में 5 प्रतिशत ब्याज अनुदान दिया जाता है।
विज्ञापन

डीसी अभिषेक मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा सरकार लड़कियों/महिलाओं को उच्च शिक्षा प्राप्त करने पर ब्याज दर में 5 प्रतिशत ब्याज दर से सब्सिडी देने के लिए वचनबद्ध है ताकि महंगे ब्याज दर के कारण कोई भी छात्रा उच्च शिक्षा प्राप्त करने से वंचित न रहे।
विज्ञापन

डीसी ने बताया की भारत सरकार के बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान को गति प्रदान करने के उद्देश्य से हरियाणा सरकार द्वारा हरियाणा महिला विकास निगम के माध्यम से लड़कियों/महिलाओं को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए किसी भी समस्या का सामना न करना पड़े, इसलिए यह योजना चलाई जा रही है। लड़कियों/महिलाओं को तकनीकी, डिप्लोमा, स्नातकोत्तर, पीएचडी व अन्य उच्च शिक्षा कोर्स में दाखिला लेने के लिए हरियाणा महिला विकास निगम के द्वारा बैंकों के माध्यम से ऋण उपलब्ध करवाया जाता है, जिसकी 5% ब्याज राशि की क्षतिपूर्ति महिला विकास निगम के द्वारा की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीसी ने बताया कि यह सुविधा प्राप्त करने के लिए आय, जाति से सम्बंधित कोई अन्य शर्त नही है, इसके लिए लड़कियों/महिलाओं का हरियाणा का स्थायी निवासी होना अनिवार्य है। यह योजना लड़कियों/महिलाओं के लिए बेहद लाभकारी साबित हो रही है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2024-25 में हरियाणा महिला विकास निगम रेवाड़ी द्वारा 71 लड़कियों/महिलाओं को 41,62,408 रुपये की राशि दी जा चुकी है। इस योजना का लाभ लेने के लिए हरियाणा महिला विकास निगम, सती कॉलोनी, गली नं -3, नाई वाली चौक, रेवाड़ी कार्यालय या दूरभाष 01274-225294 से संपर्क करे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed