फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Haryana Board: 10th class students were confused with grammar questions.

हरियाणा बोर्ड: व्याकरण के सवालों में उलझे रहे 10वीं के परीक्षार्थी

Sat, 28 Feb 2026 11:41 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 28 Feb 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
Haryana Board: 10th class students were confused with grammar questions.
छात्र अरुण।
रेवाड़ी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 10वीं हिंदी की परीक्षा शनिवार को 54 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच हुई। कुल आठ हजार परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। इस दौरान नकल करता कोई विद्यार्थी नहीं पकड़ा गया। परीक्षार्थियों ने बताया कि व्याकरण के प्रश्न अधिक पूछे गए थे जो काफी कठिन थे। व्याकरण के प्रश्नों में उन्हें उलझना पड़ा।
विज्ञापन

परीक्षा दोपहर साढ़े 12 बजे से साढ़े 3 बजे तक चली। विद्यार्थियों का प्रवेश दोपहर 12 बजे से शुरू कर दिया गया था। परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश से पहले विद्यार्थियों की गहन जांच की गई। तलाशी के बाद ही उन्हें केंद्र के भीतर जाने की अनुमति दी गई। परीक्षा समाप्त होने के बाद अधिकतर विद्यार्थियों के चेहरे खिले नजर आए।
विज्ञापन

कई विद्यार्थियों ने प्रश्न पत्र को संतुलित और पाठ्यक्रम आधारित बताया, जबकि कुछ परीक्षार्थियों का कहना था कि प्रश्न पत्र अपेक्षाकृत कठिन था और लंबा भी था। नकल रोकने के लिए जिला प्रशासन की ओर से सख्त इंतजाम किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा केंद्रों के बाहर भीड़ एकत्र न हो, इसके लिए पुलिस प्रशासन लगातार गश्त करता रहा और आसपास लोगों को रुकने नहीं दिया गया। केंद्रों के निकट स्थित फोटो स्टेट की दुकानें भी बंद रखवाई गईं, ताकि नकल की संभावनाओं को पूरी तरह समाप्त किया जा सके।
परीक्षा के दौरान नकल का कोई मामला सामने नहीं आया, हालांकि बुधवार को एक नकल का केस पकड़ा गया था। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा केंद्रों के आसपास 200 मीटर के दायरे में धारा-163 लागू की गई है।
अधिकारियों ने बताया कि आगामी परीक्षाओं में भी इसी प्रकार सख्ती बरती जाएगी, जिससे परीक्षा व्यवस्था पारदर्शी बनी रहे और विद्यार्थियों को निष्पक्ष वातावरण मिल सके।
-
व्याकरण के सवालों ने बढ़ाई परेशानी
कक्षा 10वीं के छात्र तुषार ने बताया कि इस बार प्रश्नपत्र अपेक्षाकृत कठिन था। व्याकरण का भाग काफी चुनौतीपूर्ण लगा। बड़े प्रश्नों को हल करने में अधिक समय लग गया। परीक्षा में व्याकरण से सबसे अधिक प्रश्न पूछे गए, जिससे कई विद्यार्थियों को दिक्कत का सामना करना पड़ा।
-
सिलेबस से आए सवाल, अच्छे अंकों की उम्मीद
कक्षा 10वीं के छात्र कुनाल ने बताया कि प्रश्न सिलेबस से आए थे। पेपर अच्छा रहा। व्याकरण का हिस्सा थोड़ा कठिन लगा, लेकिन बाकी प्रश्न आसानी से हल हो गए। कुल मिलाकर परीक्षा संतोषजनक रही और उन्हें हिंदी विषय में अच्छे अंक आने की पूरी उम्मीद है।
-
लंबे प्रश्नों ने लिया अधिक समय
कक्षा 10वीं के छात्र अरुण ने बताया कि प्रश्नपत्र का स्तर मध्यम था। पेपर थोड़ा लंबा था, जिससे बड़े प्रश्नों को हल करने में अधिक समय लगा। हालांकि, समय प्रबंधन के साथ उन्होंने सभी प्रश्नों के उत्तर पूरे कर लिए और परीक्षा संतोषजनक रही।
--
2 मार्च को भौतिक व अर्थशास्त्र की होगी परीक्षा
2 मार्च को 12वीं कक्षा की फिजिक्स और इकोनॉमिक्स विषय की परीक्षा होगी। 5 मार्च को 10वीं कक्षा की अंग्रेजी विषय का पेपर आयोजित किया जाएगा। दोनों परीक्षाएं दोपहर साढ़े 12 बजे से साढ़े 3 बजे तक संपन्न होंगी।

-
वर्जन
हरियाणा बोर्ड की हिंदी विषय की 10वीं की परीक्षा शनिवार को 54 केंद्रों पर हुई। परीक्षा के दौरान नकल का कोई मामला सामने नहीं आया है।-रतन सिंह, बोर्ड सुपरिटेंडेंट, रेवाड़ी।

छात्र अरुण।

छात्र अरुण।

छात्र अरुण।

छात्र अरुण।

छात्र अरुण।

छात्र अरुण।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed