{"_id":"6a29ac856a6d5aa7c2073b68","slug":"haryana-athletes-won-17-gold-medals-at-the-world-yogasana-championship-rewari-news-c-198-1-rew1001-239984-2026-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: विश्व योगासन चैंपियनशिप में हरियाणा के खिलाड़ियों ने जीते 17 स्वर्ण पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: विश्व योगासन चैंपियनशिप में हरियाणा के खिलाड़ियों ने जीते 17 स्वर्ण पदक
Wed, 10 Jun 2026 11:57 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Wed, 10 Jun 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
विश्व योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में विजेता हरियाणा की टीम। स्रोत: कोच
रेवाड़ी। गुजरात के अहमदाबाद में 4 से 8 जून तक आयोजित प्रथम विश्व योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में हरियाणा के खिलाड़ियों ने 17 स्वर्ण पदक जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया है।
इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में 79 से अधिक देशों के 587 खिलाड़ियों, तकनीकी अधिकारियों और प्रतिनिधियों ने भाग लिया था। प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रधानमंत्री के वर्चुअल संदेश के साथ हुआ था। इस मौके पर योग ऋषि स्वामी रामदेव, केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री मनसुख मांडविया और गुजरात के मुख्यमंत्री उपस्थित रहे।
आयोजन में वर्ल्ड योगासन एवं योगासन भारत के महासचिव डॉ. जयदीप आर्य की विशेष भूमिका रही। डॉ. आर्य ने कहा कि योगासन भारत ने दुनिया के विभिन्न देशों को एक मंच पर लाकर योग के माध्यम से वैश्विक एकता, स्वास्थ्य और सांस्कृतिक समन्वय का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत किया है।
विज्ञापन
चैंपियनशिप में हरियाणा से 11 खिलाड़ियों ने भाग लिया था जिनमें छह पुरुष और पांच महिलाएं शामिल थीं। प्रतियोगिता में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 114 पदक हासिल किए।
भारत ने 102 स्वर्ण, 9 रजत और 3 कांस्य पदक जीतकर पदक तालिका में पहला स्थान प्राप्त किया। हरियाणा के खिलाड़ियों ने इसमें 17 स्वर्ण पदकों का योगदान देकर प्रदेश का नाम रोशन किया।
हरियाणा के अभिषेक, अर्जुन, सुमित, विकास लाठर, हरि शंकर, बिरेंद्र, मनीषा, मधु वर्मा, देवी, सृष्टि और दिव्यांशी ने विभिन्न स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक जीतकर शत-प्रतिशत सफलता हासिल की।