फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Harshit Singh's impressive feat: wins gold and silver at the UP State Shooting Championship.

Rewari News: हर्षित सिंह का कमाल, यूपी स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में जीता गोल्ड व सिल्वर

Thu, 02 Jul 2026 12:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 02 Jul 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
Harshit Singh's impressive feat: wins gold and silver at the UP State Shooting Championship.
शूटिंग अकादमी के खिलाड़ी हर्षित सिंह।स्रोत विभाग
रेवाड़ी। रेवाड़ी शूटिंग अकादमी के राष्ट्रीय चैंपियन खिलाड़ी हर्षित सिंह ने 49वीं यूपी स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप-2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए एक स्वर्ण और एक रजत पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। यह प्रतियोगिता 21 से 30 जून तक आयोजित की गई थी।
विज्ञापन

हर्षित लगातार छह बार राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले चुके हैं और राष्ट्रीय स्तर पर दो पदक अपने नाम कर चुके हैं। इनमें एक बार वह जूनियर नेशनल चैंपियन भी रह चुके हैं। हर्षित की सफलता इसलिए भी प्रेरणादायक है क्योंकि उन्होंने अपनी शारीरिक अक्षमता को कभी अपनी कमजोरी नहीं बनने दिया।
विज्ञापन

नियमित चिकित्सा उपचार के बावजूद उन्होंने कड़ी मेहनत, अनुशासन और दृढ़ संकल्प के दम पर राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग पहचान बनाई है। अंतरराष्ट्रीय कोच विजय कुमार ने बताया कि हर्षित हर तीन महीने में मेडिकल ट्रीटमेंट कराते हैं, लेकिन उपचार के बाद फिर पूरी लगन के साथ अभ्यास शुरू कर देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हर्षित ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने कोच विजय कुमार के मार्गदर्शन और अपने माता-पिता के सहयोग को दिया। उन्होंने कहा कि नियमित अभ्यास और कोच के साथ बेहतर तालमेल की बदौलत वह हर प्रतियोगिता के लिए पूरे आत्मविश्वास के साथ तैयारी कर पाते हैं।

दादा को समर्पित की जीत
अपनी जीत को हर्षित ने अपने दिवंगत दादा को समर्पित किया जिनका एक माह पहले निधन हो गया था। व्यक्तिगत दुख के बावजूद उन्होंने हिम्मत नहीं हारी, प्रतियोगिता में हिस्सा लिया और शानदार प्रदर्शन करते हुए दो पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का एक बार फिर परिचय दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed