{"_id":"67291dc307c2c8f0b80aaa74","slug":"harsh-and-yogic-winners-in-badminton-championship-rewari-news-c-198-1-rew1001-211253-2024-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: बैडमिंटन चैंपियनशिप में हर्ष और यौगिक विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: बैडमिंटन चैंपियनशिप में हर्ष और यौगिक विजेता
Tue, 05 Nov 2024 12:47 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Tue, 05 Nov 2024 12:47 AM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। बैडमिंटन चैंपियनशिप में विजेता हर्ष व योगिता। स्रोत: कॉलेज
संवाद न्यूज एजेंसी
डहीना। डहीना स्थित डिग्री कॉलेज के परिसर में दुर्गा शक्ति क्लब की ओर से बैडमिंटन चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन कोसली विधायक अनिल यादव ने किया। इसमें हर्ष और यौगिक विजेता रहे।
प्रतियोगिता के विशिष्ट अतिथि डॉक्टर एचडी यादव, एसडीओ डॉ. दीपक, कोच रामकिशन व डहीना ब्लॉक समिति चेयरमैन कर्णपाल रहे। क्लब की चेयरपर्सन डॉ. सुषमा यादव ने बताया कि उपरोक्त चैंपियनशिप में झज्जर के हर्ष एवं यौगिक विजेता रहे। एडवोकेट आयुष एवं अमित डहीना उपविजेता रहे। खेड़ी खातीवास से कोच सूरज एवं मयंक ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। क्लब के मुख्य सलाहकार डॉक्टर एचडी यादव ने पिछले कई वर्षों से क्लब द्वारा किसान हित पशुपालन हित एवं क्लब के खेल विभाग के संरक्षक रामकिशन कोच ने क्लब द्वारा किये विभिन्न खेलों के आयोजन के बारे में विस्तार से बताया। विजेताओं व उपविजेताओं को विवेकानंद शिक्षा समिति डहीना के चेयरमैन रामानंद यादव ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। विवेकानंद कॉलेज ऑफ एजुकेशन के निर्देशक एडवोकेट डॉक्टर सुधीर ने खेलों के महत्व के बारे में विस्तार से बताया। इस मौके पर सरपंच सतपाल डहीना, कृष्णा, पशु चिकित्सक डॉक्टर हरीश, कैप्टन दीपक यादव, मास्टर भूपेंद्र सिंह, सागर सिंह, रिंकू कोसलिया तथा प्रवक्ता डॉ. कंवर पाल एवं डॉ. विजय शर्मा कंवाली मौजूद रहे।