{"_id":"65f0b78a49f44a0d5508f258","slug":"happiness-in-society-when-naib-singh-saini-becomes-cm-rewari-news-c-198-1-rew1001-201986-2024-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: नायब सिंह सैनी के सीएम बनने पर समाज में खुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: नायब सिंह सैनी के सीएम बनने पर समाज में खुशी
Wed, 13 Mar 2024 01:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Wed, 13 Mar 2024 01:44 AM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। ओबीसी समाज से नायब सिंह सैनी के मुख्यमंत्री चुने जाने पर सैनी समाज में खुशी का माहौल है। सैनी सभा के प्रधान नवीन सैनी, महासचिव मनोज सैनी ने कार्यकारिणी और समाज के प्रबुद्ध लोगों के साथ ढोल नगाड़े बजाकर तथा लड्डू बांटकर खुशी जाहिर की। इसके साथ ही महाराजा शूर सैनी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर सैनी सभा के प्रधान नवीन सैनी, उप प्रधान दीपक सैनी, महासचिव मनोज सैनी, सह सचिव कैलाश सैनी, कोषाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण सैनी, कार्यकारिणी सदस्य याद राम सैनी, रतन लाल सैनी, ओम प्रकाश सैनी, उमेश सैनी, कॉलेजियम सदस्य मनीष सैनी, राम सिंह सैनी, ललित सैनी, अजीत सिंह सैनी, अशोक सैनी, वेद प्रकाश सैनी, भगवानदास सैनी व अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन