फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Handball player Anuradha honored by visiting the village

हैंडबाल खिलाड़ी अनुराधा को गांव में पहुंचकर किया सम्मानित

Mon, 19 Jul 2021 12:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jul 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Handball player Anuradha honored by visiting the village
रेवाड़ी। हरियाणा अनुसूचित जाति/ जनजाति कर्मचारी कल्याण संघ नारनौल की कार्यकारिणी का एक शिष्टमंडल रविवार को जिले के गादला गांव पहुंचा। यहां उन्होंने समाज की प्रतिभाशाली बेटी अनुराधा को आर्थिक सहयोग देते हुए सम्मानित किया।
विज्ञापन

संघ के पूर्व प्रधान जयनारायण व संघ के वर्तमान प्रधान प्राचार्य मान सिंह नूनीवाल ने संघ के कर्मचारी सदस्यों द्वारा एकत्रित की नकद राशि अनुराधा को दी। अनुराधा पिछले 5 साल से हैंडबाल की खिलाड़ी रही है। वह गुरावड़ा कॉलेज की बेस्ट एथलीट भी रह चुकी है । उसने 10 बार राज्य स्तर पर, 3 बार स्कूल नेशनल स्तर पर खेला है। जिनमें एक बार नेशनल में दूसरे स्थान पर व एक बार तीसरे स्थान पर रही है। गौरतलब हो कि रेवाड़ी जिले के गादला गांव में अनुसूचित जाति परिवार से संबंध रखने वाले अनुराधा के पिता मेहनत मजदूरी करके अपनी बीवी और तीन बच्चों का पालन कर रहे थे। लेकिन 2016 में उनके लकवा ग्रस्त होने से परिवार पर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा। पिछले 5 सालों से वह चारपाई पर ही हैं। अनुराधा की एक छोटी बहन नीलम और एक छोटा भाई सचिन है। अब तीनों बच्चों के पढ़ने में बहुत अधिक समस्याएं आ खड़ी हुई हैं। अनुराधा गुरावड़ा गांव के महाविद्यालय में बीए द्वितीय वर्ष की होनहार छात्रा है। भूप सिंह भारती ने बताया कि इस अवसर पर हरियाणा अनुसूचित जाति/ जनजाति कर्मचारी कल्याण संघ के पूर्व प्रधान जयनारायण, वर्तमान प्रधान प्राचार्य मान सिंह नूनीवाल, कोषाध्यक्ष सुरेश नाहर, सदस्य गुलाब सिंह दायमा, महासचिव जयसिंह नारनौलिया ने बेटी अनुराधा को उनकी उपलब्धियों के लिए बधाई देते हुए सम्मानित किया। इस अवसर पर अनुराधा के परिवार के सदस्यगण व ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed