फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Half burnt body found in village Luhana of Rewari, burn confirmed to be caused by chemical

Rewari: गांव लुहाना में मिला अधजला शव, केमिकल से जलाने की हुई पुष्टि, निमोठ की ओर पहाड़ के पास हुई घटना

Tue, 05 Dec 2023 01:20 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 05 Dec 2023 01:20 PM IST
सार

रेवाड़ी के गांव लुहाना से निमोठ की ओर पहाड़ के पास अधजला शव  मिलने से सनसनी फैल गई है। एसएफएल टीम ने मौके से कुछ साक्ष्य जुटाए हैं। सीआईए-1 प्रभारी सुमेर सिंह भी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस का कहना है कि अभी शव की पहचान नहीं हो पाई है।

विज्ञापन
Half burnt body found in village Luhana of Rewari, burn confirmed to be caused by chemical
मौके पर मौजूद जांच अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रेवाड़ी के गांव लुहाना में पहाड़ से सटे कच्चे रास्ते पर एक युवक का शव मिला है। मामले में पुलिस द्वारा आशंका जताई गई है कि हत्या कर शव को जलाना गया है। सूचना पुलिस को तब मिली जब सुबह ग्रामीणों ने अधजला शव पड़ा देखा। सूचना के बाद एसएफएल, सीआईए और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं। मौके पर शव को ज्वलनशील पदार्थ (रसायन) से जलाने के साक्ष्य मिले हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है।

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार
जानकारी के मुताबिक गांव लुहाना से निमोठ की ओर पहाड़ के बिल्कुल नजदीक एक कच्चा रास्ता जाता है। मंगलवार की सुबह ग्रामीणों ने उसी सड़क पर झाड़ियों के पास एक अधजला शव देखकर पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद डीएसपी सिटी पवन कुमार भी मौके पर पहुंचे और एसएफएल टीम को मौके पर बुलाया गया। एसएफएल टीम ने मौके से कुछ साक्ष्य जुटाए हैं। सीआईए-1 प्रभारी सुमेर सिंह भी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस का कहना है कि अभी शव की पहचान नहीं हो पाई है। जांच पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed