फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Guru Nanak Dev gave the message of equality, love and true action in the society

Rewari News: गुरु नानक देव ने समाज में समानता, प्रेम और सच्चे कर्म का दिया संदेश

Mon, 03 Nov 2025 12:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Mon, 03 Nov 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
Guru Nanak Dev gave the message of equality, love and true action in the society
पंजाबी धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम में एकत्रित हुए गणमान्य। स्रोत : संस्था
रेवाड़ी। हमारा परिवार संस्था के तत्वावधान में पंजाबी धर्मशाला में गुरुनानक देव के प्रकटोत्सव पर कार्यक्रम सतगुरु नानक परगटे, मिटी धुंध जग चानन होया का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि गुरुद्वारा श्री गुरुनानक देव सिंह सभा बारा हजारी के प्रधान सरदार प्रीतपाल सिंह विग, पंजाबी मार्केट कांप्लेक्स ट्रेडर्स एसोसिएशन के प्रधान सरदार बलबीर सिंह और संस्था के संयोजक दिनेश कपूर ने कहा कि गुरुनानक देव के उपदेश संपूर्ण मानवता के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने समाज में समानता, प्रेम और सच्चे कर्म का संदेश दिया। संयोजक दिनेश कपूर ने बताया कि गुरुनानक देव बचपन से ही परमात्मा के सुमिरन में लीन रहते थे।
विज्ञापन

संस्था के प्रधान अरुण गुप्ता, सहसंयोजक प्रवीण ठाकुर, धीरज शर्मा जांगड़ा, हरबंस लाल खुराना और शिक्षाविद् डॉ. बलबीर अग्रवाल ने कहा कि गुरुनानक देव छुआछूत और ऊंच-नीच के घोर विरोधी थे। उनके लंगर में सभी एक समान रूप से बैठकर भोजन ग्रहण करते हैं जो समानता का प्रतीक है। यहां प्रो. सीएल सोनी, हेमंत ग्रोवर, डॉ. अमित अरोड़ा, कुलदीप सोनी और राजेंद्र गेरा को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर डॉ. देवेंद्र कुमार, हिमांशु पिपलानी, राजेंद्र सिंह यादव, सोनिया कपूर, पूर्वांशी, ओजस्वी, कपिल कपूर और सुदर्शन मेहंदीरत्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed