{"_id":"65c7e7b9b141708ae205f183","slug":"grp-made-railway-passengers-aware-to-protect-themselves-from-cyber-fraud-rewari-news-c-198-1-rew1001-200683-2024-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: साइबर फ्रॉड के बचाव के लिए जीआरपी ने रेल यात्रियों को किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: साइबर फ्रॉड के बचाव के लिए जीआरपी ने रेल यात्रियों को किया जागरूक
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर लोगों को साइबर क्राइम के प्रति जागरूक करते पुलिस की टीम।
रेवाड़ी। जीआरपी ने रेल यात्रियों को जागरूक करने के लिए रेलवे स्टेशन परिसर में जागरूकता अभियान चलाया।जीआरपी एसएचओ भूपेंद्र सिंह के नेतृत्व में एसआई दयाराम ने स्टेशन परिसर में यात्रियों को साईबर फ्राड के बारे में जागरूक करते हुए कहा कि आज के इस तकनीकी युग में हर व्यक्ति मोबाइल व कम्प्यूटर से जुड़ा हुआ है। नौकरी व पढ़ाई भी मोबाइल व कम्प्यूटर जैसे संसाधनों से जुड़ गई है। इंटरनेट की इस दुनिया में साइबर अपराधी भी अलग-अलग तरीके अपनाकर लोगों के साथ ऑनलाइन ठगी की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। वर्तमान में साइबर अपराधी मेल पर वॉइस मैसेज भेजकर लोगों से लिंक को ओपन करने का आग्रह कर झांसे में लेकर मेल को हैक कर ठगी की वारदात को अंजाम दे रहे हैं। मेल पर हर व्यक्ति के पास अपने जरूरी पासवर्ड व अन्य दस्तावेज होते हैं। साइबर ठग मेल को हैक करने के बाद यहां से खातों से संबंधित जानकारी व पासवर्ड चुराकर ठगी की वारदातों को अंजाम देते हैं। ठग मेल से पीड़ित के खातों की जानकारी लेकर ऑनलाइन शॉपिंग की वारदातों को भी अंजाम देते हैं जिससे सावधान रहने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि साइबर ठगी से बचाने के लिए राजकीय रेलवे पुलिस हरियाणा के रेलवे स्टेशनों व थाना परिसर में समय- समय पर जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को जागरूक कर रही है। इस अवसर पर महिला एचसी पिंकी, कांस्टेबल मीना, मोनिका, पवन सहित प्रवीन उपस्थित रहे।
यह सावधानियां अपनाकर साइबर ठगी की वारदातों से बचें
अज्ञात व्यक्ति से प्राप्त मेल मैसेज को मत खोलें।
अपने प्रत्येक अकाऊंट जैसे नैटबैकिंग, फेसबुक, इंस्टाग्राम इत्यादि सभी की यूजर आई.डी. व पासवर्ड अलग-अलग बनाकर रखें।
मजबूत पासवर्ड का प्रयोग करें।
अकाउंट हैक होने पर तुरंत संबंधित ऑफिशियल अधिकारियों को जानकारी दें।
अकाऊंट पर डबल पासवर्ड का प्रयोग करें।
अपनी यूजर आईडी व पासवर्ड को किसी के साथ साझा न करें।
विज्ञापन
यह सावधानियां अपनाकर साइबर ठगी की वारदातों से बचें
अज्ञात व्यक्ति से प्राप्त मेल मैसेज को मत खोलें।
अपने प्रत्येक अकाऊंट जैसे नैटबैकिंग, फेसबुक, इंस्टाग्राम इत्यादि सभी की यूजर आई.डी. व पासवर्ड अलग-अलग बनाकर रखें।
मजबूत पासवर्ड का प्रयोग करें।
अकाउंट हैक होने पर तुरंत संबंधित ऑफिशियल अधिकारियों को जानकारी दें।
अकाऊंट पर डबल पासवर्ड का प्रयोग करें।
अपनी यूजर आईडी व पासवर्ड को किसी के साथ साझा न करें।