{"_id":"6ad907e608e93da56d010844","slug":"gravel-begins-to-come-loose-from-cc-road-within-a-month-mla-raises-questions-for-officials-rewari-news-c-198-1-rew1001-247549-2026-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: सीसी रोड से महीनेभर में निकलने लगी रोड़ी, विधायक ने अफसरों पर उठाए सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: सीसी रोड से महीनेभर में निकलने लगी रोड़ी, विधायक ने अफसरों पर उठाए सवाल
Thu, 22 Oct 2026 12:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Thu, 22 Oct 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। शहर के सेक्टर-4 में करीब डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से बनाई जा रही सीसी रोड की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं। निर्माण के एक माह के भीतर ही सड़क से रोड़ी निकलने की शिकायतें सामने आई हैं।
स्थानीय लोगों ने भाजपा विधायक लक्ष्मण सिंह यादव को समस्या से अवगत कराया। विधायक ने नगर परिषद अधिकारियों और डीएमसी को निर्देश देने के बावजूद समाधान नहीं होने पर नाराजगी जताई।
विधायक ने कहा कि उन्होंने अधिकारियों को शिकायत के बारे में बताया था। अधिकारियों ने पीछे के हिस्से में केमिकल लगाने की बात कही थी, लेकिन सड़क अभी खोली भी नहीं गई और रोड़ी निकलने लगी है। उन्होंने सवाल उठाया कि अधिकारी शिकायत पर ध्यान क्यों नहीं दे रहे हैं। विधायक की टिप्पणी के बाद अधिकारियों की कार्यप्रणाली को लेकर चर्चा शुरू हो गई है।
विज्ञापन
सेक्टर-4 की पुरानी सड़क खराब होने पर तीन बार मरम्मत कराई गई, लेकिन ऊपरी परत नहीं टिक सकी। इसके बाद करीब डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से नई सीसी रोड का निर्माण शुरू कराया गया।
लोगों का आरोप है कि नई सड़क में भी गुणवत्ता और लेवलिंग का ध्यान नहीं रखा जा रहा। सड़क कहीं ऊंची तो कहीं नीची होने और रोड़ी निकलने से इसकी मजबूती पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
यह सड़क विधायक के निवास के पास बन रही है। लोगों ने निर्माण कार्य की तकनीकी जांच कराने और जिम्मेदार ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। शहर में इससे पहले मोती चौक से विश्वकर्मा चौक तक सीसी रोड के निर्माण पर भी व्यापारियों ने सवाल उठाए थे।
विधायक ने सड़क की जांच कराने और ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई करवाने की बात कही है।