फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Grape 4 restrictions come into effect, brakes on development works

Rewari News: ग्रैप- 4 की पाबंदियां लागू, विकास कार्यों पर लगी ब्रेक

Tue, 17 Dec 2024 11:46 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 17 Dec 2024 11:46 PM IST
विज्ञापन
Grape 4 restrictions come into effect, brakes on development works
फोटो: 11 रेवाड़ी। शाम के समय प्रदूषण बढ़ने के बाद का दृश्य। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। प्रदूषण के बढ़ते स्तर को देखते हुए दिल्ली एनसीआर में फिर ग्रैप- 4 की पाबंदियां लागू हो चुकी हैं। इससे विकास कार्य फिर बाधित हो जाएंगे। हालांकि, जिले का प्रदूषण का स्तर अभी बहुत ज्यादा तो नहीं है मगर जिले के एनसीआर में होने के कारण ग्रैप-4 के नियमों का पालन जरूरी है। मंगलवार को अधिकतम प्रदूषण का स्तर 233 के आसपास दर्ज किया गया है।
दिन में धूप तो निकली, मगर प्रदूषण के कारण तपिश कम ही महसूस हुई। शाम 5 बजे के बाद प्रदूषण का असर दिखाई दिया। फिलहाल आने वाले दिनों में प्रदूषण का स्तर और बढ़ने की संभावना है। दूसरी तरफ 3 साल में पहली बार ग्रैप 4 की दो बार पाबंदियां अधिक समय तक लागू हुई हैं। 2022 में 3 से 6 नवंबर, 2023 में 5 से 18 नवंबर तक ग्रैप चार की पाबंदियां लगी थीं। इस वर्ष 2024 में ग्रैप-4 की पाबंदियां 17 नवंबर से लगाई गई थी जो कि 7 दिसंबर तक जारी थीं। अब फिर से ग्रैप-4 की पाबंदियों को लागू कर दिया गया है। ग्रैप सिस्टम एनसीआर में तब लागू होता है जब एयर क्वालिटी खराब होने लगती है। ऐसे में सीएक्यूएम दिल्ली एनसीआर में ग्रैप को लेवल में लागू करती है। दिल्ली-एनसीआर के लिए ग्रैप को एयर क्वालिटी के चार लेवल में बांटा गया है।
विज्ञापन


नवंबर माह में हरियाणा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने बढ़ते प्रदूषण को रोकने के लिए विभिन्न सरकारी कार्यालयों, औद्योगिक इकाइयों और निजी संपत्तियों के मालिकों पर कुल 30 लाख से अधिक का जुर्माना लगाया गया था। 50 डीजी सेट (जनरेटर) भी सील किए थे। साथ ही 6 कंपनियों को सील करने के लिए पत्र उच्च अधिकारियों को भेजा गया था। नगर परिषद की तरफ से की गई कार्रवाई की बात करें तो खुले में कूड़ा जलाने, कंस्ट्रक्शन साइट पर तथा होटल में ढाबों पर लकड़ी व कोयला जलाने वालों के अभी तक 100 से अधिक चालान किए गए थे। 2 लाख से अधिक का जुर्माना लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन कार्यों पर लगी पाबंदी

ग्रैप-4 के कारण जिला में कंस्ट्रक्शन एवं डेमोलिशन से संबंधित सभी प्रकार की गतिविधियों के अलावा बोरिंग, ड्रिलिंग, मिट्टी खुदाई और भराई, ओपन ट्रेंच सिस्टम द्वारा सीवर लाइन, पानी की लाइन, ड्रेनेज और इलेक्ट्रिक केबलिंग आदि बिछाना, ईंट व चिनाई के कार्य, पेंटिंग, पॉलिशिंग और वार्निशिंग कार्य, टाइल्स, पत्थरों और अन्य फ़्लोरिंग सामग्री की कटिंग, सड़क निर्माण गतिविधियां और मरम्मत, परियोजना स्थलों के भीतर व बाहर ईंटें, रेत, कंकड़, पत्थर आदि जैसी धूल पैदा करने वाली सामग्रियों का स्थानांतरण, लोडिंग व अनलोडिंग, कच्ची सड़कों पर निर्माण सामग्री ले जाने वाले वाहनों की आवाजाही पर पाबंदी है।


वर्जन:

लोगों से अपील है कि कूड़ा आदि ना जलाएं, इससे हवा प्रदूषित होती है। प्रदूषण को रोकने के लिए सभी लोगों को जागरूक होने की जरूरत है। प्रदूषण को रोकने के लिए लोगों को मिलकर कार्य करना होगा।-हरीश, आरओ, हरियाणा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड रेवाड़ी।

पिछले दिनों का प्रदूषण का स्तर:

17 दिसंबर 233
16 दिसंबर 232
15 दिसंबर 181
14 दिसंबर 90
13 दिसंबर100
12 दिसंबर106
11 दिसंबर 79
10 दिसंबर 99
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed