फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Grant of Rs 21.77 lakh given for the repair of Hemkund

Rewari News: हेमकुंड की मरम्मत के लिए 21.77 लाख रुपये की दी ग्रांट

Thu, 07 Aug 2025 12:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 07 Aug 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
Grant of Rs 21.77 lakh given for the repair of Hemkund
मंत्री राव नरबीर सिंह को स्मृति चिन्ह भेंट करते ग्रामीण। स्रोत : ग्रामीण
रेवाड़ी। गांव अहरोद स्थित हेमकुंड की मरम्मत के लिए प्रदेश के उद्योग व वन मंत्री राव नरबीर सिंह की तरफ से 21.77 लाख रुपये की ग्रांट दिए जाने पर महंत नटवरलाल पुजारी एवं ग्रामीणों ने मंत्री का आभार जताते हुए स्मृति चिह्न प्रदान किया।
विज्ञापन

इस मौके पर मंत्री ने कहा कि विशेषकर धार्मिक व प्राचीन धरोहरों के रख-रखाव व उनके संरक्षण की दिशा में बड़ा कार्य किया जा रहा है। मुख्यंमत्री के नेतृत्व में पारदर्शिता के साथ पूरे हरियाणा का चहुुंमुखी विकास कराया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि रेवाड़ी उनका गृह जिला भी है, जिसके चलते उनका यहां के प्रति विशेष लगाव भी है। यहां उन्हें हमेशा अपने घर जैसा अनुभव तथा प्रत्येक व्यक्ति अपने परिवार का सदस्य महसूस होता है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि गांव में स्थित हेम कुंड के जीर्णोद्धार कार्य में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर ग्रामीणों ने कहा कि हेमकुंड की दयनीय हालत के चलते काफी समय से इसके जीर्णोद्धार की मांग चली आ रही थी। इस मौके पर काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed