फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Grant of 65 lakh 40 thousand rupees released for 635 schools

Rewari News: 635 स्कूलों के लिए 65 लाख 40 हजार रुपये की ग्रांट जारी

Fri, 21 Mar 2025 12:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 21 Mar 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
Grant of 65 lakh 40 thousand rupees released for 635 schools
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद ने चालू वित्त वर्ष के खत्म होने के 12 दिन पहले 635 स्कूलों के लिए 65 लाख 40 हजार रुपये की ग्रांट जारी की है। इस राशि से सरकारी स्कूलों के लिए खेल का सामान खरीदा जाना है। इन 12 दिनों में ही स्कूल स्तर पर कमेटियों का गठन किया जाएगा और यही कमेटी ही देखरेख में सामान खरीदा जाएगा।
यह अनुदान वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए समग्र शिक्षा के अंतर्गत खेल सामग्री की खरीद के लिए भारत सरकार ने अनुमोदित किया है। इसके तहत प्रत्येक प्राइमरी स्कूल के लिए पांच हजार, प्राइमरी स्कूल के लिए 10 हजार रुपये और सेकेंडरी और सीनियर सेकेंडरी स्कूलों के लिए 25-25 हजार रुपये की राशि मंजूर की गई है। इस राशि का प्रयोग 31 मार्च से पहले करना होगा और उसका उपयोगिता प्रमाण पत्र विभाग के पास भी भेजना होगा।
विज्ञापन

हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद ने प्रदेश के सभी जिला परियोजना संयोजकों को इसके लिए पत्र भी जारी कर दिया है। शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि खेलों का सामान व अन्य सामान खरीदने के लिए हर स्कूल के लिए ग्रांट जारी की गई है। स्कूल मुखियाओं को निर्देश दे दिए गए हैं कि वह कमेटी गठित कर सामान खरीद करें और समय पर उसका उपयोगिता प्रमाण पत्र जमा करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed