फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Grandmother and grandson die due to drowning in the pond in Rewari

Rewari: ढाई वर्षीय पोते को तालाब में डूबता देख दादी ने लगाई छलांग, दोनों की गई जान

Thu, 18 Jan 2024 06:56 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 18 Jan 2024 06:56 PM IST
सार

दर्शना पोते को लेकर मंदिर में पूजा करने गई थीं, पैर फिसलने से पोता तनीष तालाब में गिर गया। दादी और पोते की मौत के बाद पूरे गांव में मातम छा गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
Grandmother and grandson die due to drowning in the pond in Rewari
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

हरियाणा के रेवाड़ी में बुधवार शाम मंदिर में पूजा करने के लिए गई दादी और ढाई साल के पोते की तालाब में डूबने से मौत हो गई। मृतकों की पहचान गांव चांदनवास निवासी दर्शना देवी (58) और तनीष के रूप में हुई है। पुलिस को डूबने की सूचना स्थानीय लोगों ने दी थी। गोताखोरों ने दोनों के शव बाहर निकाले। सदर थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिए। 

विज्ञापन


मुंडिया खेड़ा गांव में महिला अपने पोते के साथ मंदिर में पूजा करने गई थीं तभी पोता तनीष तालाब की सीढ़ियों के पास पहुंच गया। वहां उसका अचानक से पैर फिसल गया और वह पानी में डूबने लगा। पोते को डूबता देख दर्शना बचाने के लिए तालाब में कूद गईं, जिसमें डूबकर दोनों लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन


एसडीआरएफ की टीम ने निकाले दोनों शव
दर्शना का शव पानी में उतराता देखकर ग्रामीणों ने परिजनों को सूचना दी। पुलिस भी मौके पर पहुंची और रात में ही एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया। गोताखोरों की मदद से महिला और उसके ढाई साल के पोते के शव को पानी से बाहर निकालकर अस्पताल में पहुंचाया। गुरुवार को सदर थाना पुलिस ने परिजनों के बयान के पर सामान्य कार्रवाई की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed