फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Grand inauguration of Youth Festival-2025

Rewari News: युवा महोत्सव-2025 का भव्य आगाज

Tue, 04 Nov 2025 12:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 04 Nov 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
Grand inauguration of Youth Festival-2025
फोटो: 16रेवाड़ी। इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय में आयोजित जिला स्तरीय युवा महोत्सव में प्रदर्शनी
रेवाड़ी। मीरपुर स्थित इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय के कल्पना चावला सभागार में जिला युवा महोत्सव-2025 का सोमवार को सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ भव्य आगाज हुआ। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि एडीसी राहुल मोदी व विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. असीम मिगलानी ने दीप प्रज्ज्वलित कर महोत्सव का शुभारंभ किया गया। महोत्सव में पहले दिन छात्र-छात्राओं ने भाषण प्रतियोगिता, समूह व एकल म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट, कहानी व कविता लेखन प्रतियोगिता के साथ साइंस मेला में हिस्सा लिया।
विज्ञापन


‘विकसित युवा-विकसित भारत’ के तहत आयोजित जिला स्तरीय युवा महोत्सव में एडीसी राहुल मोदी ने कहा कि युवा देश का भविष्य है। जब हमारा युवा सशक्त होगा तभी हमारा देश आर्थिक रूप से सशक्त होकर विकसित भारत बनेगा।
विज्ञापन

युवाओं की प्रतिभा और ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए भारत सरकार निरंतर युवाओं के लिए जिला युवा महोत्सव जैसे अनेक कार्यक्रम करवा रही हैं। इस प्रकार के कार्यक्रमों से युवाओं को अपनी कला व संस्कृति तथा अन्य क्षेत्रों में प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुलपति प्रो. असीम मिगलानी ने बताया कि यह कार्यक्रम माय भारत, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार और युवा अधिकारिता व उद्यमिता विभाग हरियाणा के तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है।

इस महोत्सव के दूसरे दिन मंगलवार को समूह नृत्य, समूह गायन व पोस्टर मेकिंग का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में मंच संचालन प्रवक्ता सुधीर यादव ने किया। इस अवसर पर आईटीआई कुंड मनेठी के प्रधानाचार्य जयदीप कादयान ने सभी अतिथियों का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed