{"_id":"63cd87b1086d54558f00d21d","slug":"government-taking-forward-the-thinking-of-saints-dr-banwari-lal-rewari-news-rtk6700144102-2023-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"संतों की सोच को आगे बढ़ा रही सरकार : डॉ बनवारी लाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संतों की सोच को आगे बढ़ा रही सरकार : डॉ बनवारी लाल
विज्ञापन
रेवाड़ी। सहकारिता एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री डॉ. बनवारी लाल ने शहर के गुरु रविदास मंदिर में तीन फरवरी को होने वाले राज्यस्तरीय संत श्री रविदास जयंती समारोह के संदर्भ में बैठक लेकर तैयारियों की समीक्षा की।
सहकारिता मंत्री डा. बनवारी लाल ने कहा कि प्रदेश सरकार सभी संत महात्माओं एवं महापुरुषों की जयंती को सरकारी तौर पर मना रही है। इसी श्रृंखला में तीन फरवरी को संत शिरोमणि श्री रविदास जयंती भी मनाई जाएगी और इस दिन ताऊ देवीलाल स्टेडियम, गुरुग्राम में प्रदेश स्तरीय समारोह का आयोजन किया जाएगा।
मंत्री ने कहा कि मौजूदा भाजपा सरकार हमारे संत समाज द्वारा सिखाये गए और हमारी भारतीय संस्कृति में निहित नैतिक एवं सामाजिक मूल्यों को अपनी योजनाओं के माध्यम से लोगों तक पहुंचा रही है। मंत्री ने कहा कि देश के चहुंमुखी विकास को पूर्ण रूप से सार्थक करने के लिए सामाजिक समरसता का होना अति आवश्यक है। आज परिवार पहचान पत्र के माध्यम से पात्र लोगों को रोजगार उपलब्ध करवाया जा रहा है। मंत्री ने कहा कि तीन फरवरी को होने वाले प्रदेश स्तरीय समरसता दिवस की सफलता हेतु जन संपर्क का काम आज से ही शुरू होना चाहिए।
विज्ञापन
इस मौके पर प्रधान माता रमाबाई सामाजिक उत्थान संस्था आरपी मेहरा, प्रधान सेवा स्तंभ रेवाड़ी भगत सिंह, नीरज जाटव पार्षद वार्ड नं 4, नवल सिंह सरपंच माढिय़ां कलां, नीरज कुमार पार्षद सुरेश बंटी ,पार्षद रमेश मोरवाल, पार्षद रेवाड़ी और सुरेंद्र सरपंच डालियाकी आदि उपस्थित रहे।