फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Government purchased 8468 quintals of wheat in the market.

Rewari News: मंडी में गेहूं की 8468 क्विंटल सरकारी खरीद हुई

Sun, 07 Apr 2024 12:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 07 Apr 2024 12:16 AM IST
विज्ञापन
Government purchased 8468 quintals of wheat in the market.
रेवाड़ी। रेवाड़ी, कोसली और बावल अनाज मंडी में सरसों की आवक जारी है। शनिवार को शहर की मंडी में गेहूं की करीब 8468 क्विंटल खरीद हुई। अभी तक गेहूं की 10,412 क्विंटल गेहूं खरीद हो चुकी है। फिलहाल गेहूं में नमी ज्यादा होने के कारण अपेक्षाकृत कम आ रहा है। इसके अलावा काफी किसान गेहूं की कटाई में लगे हुए हैं।
विज्ञापन

खरीदी गई सरसों की लिफ्टिंग का कार्य भी साथ चल रहा है। अब तक हैफेड की ओर से 438161 क्विंटल सरसों की खरीद की जा चुकी है। मंडियों में उठान भी तेजी से चल रहा है। तीनों में मंडियों से अभी तक 254279 क्विंटल का उठान हो चुका है। वहीं 183861 क्विंटल मंडी में रखा हुआ है।
विज्ञापन

इस प्रकार रहेगा रेवाड़ी, बावल व कोसली अनाज मंडी का रोस्टर

एसडीएम और प्रशासक मार्केट कमेटी रेवाड़ी ने बताया 8 अप्रैल को गढी, बोलनी, भूडला, गूजरीवास, जाटूवास, पंचगांव, मुरादपुरी, जीतपुरा, माजरा श्योराज, निगांनियावास, सुबासेडी, प्राणपुरा, खेडी मोतला, गोबिन्दपुर, धनिया, तुम्बाहेड़ी, लुखी, शादीपुर (नजदीक गुड़ियानी), साल्हावास, स्तनथल, मोतला खुर्द, मंगलवार 9 अप्रैल को काकोडिया, भूस्थल ठेठर, भूरथल जाट, सहारनवास, कान माजरा, रामपुरा, लाघुवास अहीर, खरसानकी, मंगलेश्वर, रघुनाथपुरा, टीकंला, रणसी माजरी, बिदावास, लड़ायन, भुरावास, नांगल पठानी, टुमना, पृथ्वीपुरा, नयागांव जाटों वाला, सिहास, 10 अप्रैल को गोकलगढ, शेखपुर शिकारपुर, किशनगढ, बालावास जमापुर, तुर्कियावास, फदनी, खुरर्मपुर, इब्राहीमपुर, आसलवास, रानौली, खेडी (नागंल), लुहाना, नठेड़ा, सुरेहली, मुमताजपुर, लाला, नांगलिया रणमोख, 11 अप्रैल को गोलियाकी, मामडीया अहीर, मामडीया आसमपुर, मामडीया ठेठर, भोतूवास अहीर, बिकानेर, गंगायचा अहीर, राजियाकी, पुण्सिका, संगवाडी, सैदपुर उर्फ जैतपुर, शाहपुर, शेखपुर, भगवानपुर, खेडी डालूसिंह, जैनाबाद, धारौली, पाल्हावास, कोहारड़, नाहड़, नागंल (खेडी) रोझुवास, 12 अप्रैल को चिल्हड, बोडिया कमालपुर, राजपुरा खालास, बुडाना, बुडानी, भाण्डौर, नांग्ल तेजू, धरचाना, आन्नदपुर, बिशनपुर, जीवड़ा, जटवाड़ा, उष्मापुर, श्यामनगर, लिलोढ, चक खारजी बहु, मुसेपुर तथा 13 अप्रैल को जाडरा, ढाकिया, करावरा मानकपुर, नूरपुर, जैतपुर शेखपुर, जाट, जांटी, राजावास, करनावास, शादीपुर, खेडा मुरार, पांवटी, जैतडावास, कसौला, कसौली, मुबारिकपुर, शहादतनगर, नेहरुगढ, सुधराना, रोहड़ाई, गोरिया व मोतला कलां, आम्बोली के किसानों की सरसों की पैदावार की निर्धारित एमएसपी पर खरीद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed