फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Government promoting simplification and transparency in government work through e-governance: Dr. Banwari

ई-गवर्नेंस के माध्यम से सरकारी कार्यों में सरलीकरण व पारदर्शिता को बढ़ावा दे रही सरकार : डॉ. बनवारी

Sun, 25 Dec 2022 11:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 25 Dec 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Government promoting simplification and transparency in government work through e-governance: Dr. Banwari
रेवाड़ी में सुशासन दिवस पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम को सुन? - फोटो : Rewari
रेवाड़ी। जिला मुख्यालय पर बाल भवन सभागार में रविवार को महान स्वतंत्रता सेनानी पंडित मदन मोहन मालवीय व पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के उपलक्ष्य में सुशासन दिवस रेवाड़ी मनाया गया। जिलास्तरीय कार्यक्रम में सहकारिता मंत्री डॉ. बनवारी लाल बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस दौरान कार्यक्रम की अध्यक्षता डीसी अशोक कुमार गर्ग ने की। जिलास्तरीय कार्यक्रम का जुड़ाव वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से राज्यस्तरीय कार्यक्रम से हुआ जिसमें मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सरकार की जनहितकारी योजनाओं के बारे में आमजन से जानकारी सांझा की। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा की गई मन की बात को भी जिलावासियों ने सुना।
विज्ञापन

जिलास्तरीय कार्यक्रम में मुख्यातिथि सहकारिता मंत्री डॉ. बनवारी लाल ने देश के महान स्वतंत्रता सेनानी महामना पं.मदन मोहन मालवीय व भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर उन्हें नमन किया। साथ ही कहा कि हरियाणा सरकार सुशासन दिवस मना रही है। सरकारी कार्यों में अपनी जिम्मेदारी निभाने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रोत्साहित कर रही है। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने शासन के माध्यम से सुशासन देने का जो संकल्प लिया था, उसे हरियाणा सरकार बखूबी निभा रही है। उन्होंने कहा कि पारदर्शिता के साथ सरकार के द्वारा किए जा रहे कार्यों का लाभ जनता को बिना किसी बाधा के सुगम तरीके से मिल रहा है।
विज्ञापन

रेवाड़ी जिला मुख्यालय पर आयोजित सुशासन दिवस कार्यक्रम के साथ ही जिला के ग्रामीण क्षेत्रों में भी लोगों ने प्रधानमंत्री द्वारा की गई मन की बात को सुना। बाल भवन में सहकारिता मंत्री डॉ. बनवारी लाल ने मन की बात में प्रधानमंत्री के संदेश को सुनते हुए खुशी जताई कि आज उनका यह 96वां संदेश है और हर संदेश में अंत्योदय की सोच के साथ जनहित में किए गए कार्यों का उल्लेख करने के साथ ही आमजन की प्रभावी कार्यशैली की सराहना करते हुए प्रेरित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलास्तरीय सुशासन दिवस कार्यक्रम के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष हुकम चंद यादव, वीर कुमार यादव, सफाई कर्मचारी आयोग के चेयरमैन कृष्ण कुमार, जजपा महासचिव श्याम सुंदर सभ्रवाल, टेकचंद सैनी सहित जिला प्रशासन की ओर से एडीसी स्वप्रिल रविंद्र पाटिल, डीएमसी डा.सुभिता ढाका, एसडीएम रेवाड़ी होशियार सिंह, डीडीपीओ एचपी बंसल, डीआरओ राकेश कुमार, डीएफएससी डा.अशोक कुमार, सीएमओ डा.सुदर्शन पंवार, जीएम रोडवेज रविश हुड्डा, डीईओ नसीब सिंह, एक्सईएन लोक निर्माण विभाग इजी.आदित्य देशवाल, डीआईओ सुनील कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण व लाभार्थी मौजूद रहे।
एसडीएम बावल को दिया जिलास्तरीय अवॉर्ड
जिलास्तरीय सुशासन दिवस कार्यक्रम में सहकारिता मंत्री डॉ. बनवारी लाल ने एसडीएम बावल संजीव कुमार व लिपिक शौकीन को जिलास्तरीय सुशासन अवॉर्ड से सम्मानित किया। एसडीएम बावल संजीव कुमार को यह सम्मान नागरिक सहायता सहयोगी हेल्प डेस्क बनाने पर दिया गया। एसडीएम बावल ने कहा कि यह अवॉर्ड डीसी अशोक कुमार गर्ग के कुशल मार्गदर्शन व नेतृत्व को समर्पित है।

चिरायु योजना व आटोमेटेड राशन कार्ड का किया वितरण
बाल भवन में सुशासन दिवस पर सहकारिता मंत्री डॉ. बनवारी लाल ने हरियाणा सरकार की महत्वाकांक्षी चिरायु योजना के तहत पात्र लाभपात्रों को स्वास्थ्य कार्ड वितरित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed