फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Government is working to provide good governance: Vandana Popli

सुशासन देने का काम कर रही सरकार : वंदना पोपली

Fri, 28 Mar 2025 11:53 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 28 Mar 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
Government is working to provide good governance: Vandana Popli
फोटो : 24भाजपा जिला कार्यालय परिसर में भाजपा जिला अध्यक्ष वंदना पोपली का स्वागत करते हुए। स्र
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। भाजपा कार्यालय में रेवाड़ी मंडल की परिचय बैठक मंडल अध्यक्ष समीर कालरा के नेतृत्व में हुई। इसमें बूथ अध्यक्षों का नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष समीर कालरा ने पटका पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष वंदना पोपली ने कहा कि सरकार सुशासन देने का काम कर रही है।
उन्होंने कहा कि भाजपा के विचार को जन-जन तक ले जाने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा मंडल अध्यक्ष की नियुक्ति होने के बाद यह रेवाड़ी मण्डल के बूथ अध्यक्षों के साथ पहली बैठक है, जिसमें आपस में सभी का परिचय करवाया गया। जिला अध्यक्ष ने कहा कि सभी बूथ अध्यक्ष और मंडल अध्यक्ष पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करें ताकि पात्र व्यक्ति इन सुविधाओं का लाभ प्राप्त कर सके।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ की हड्डी होते हैं आज भारतीय जनता पार्टी अपने कार्यकर्ताओं के बल पर व पीएम मोदी की नीतियों में विश्वास रखते हुए विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन कर उभरी है। इस मौके पर विजय राव पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका रेवाड़ी, हिमांशु पालीवाल, निवर्तमान मंडल अध्यक्ष दीपक मंगला, जतिन अरनेजा, कृपा जैमिनी, नीरू भारद्वाज, दीपा भारद्वाज, जयमाला कौशिक, राजीव आहूजा, नीतू चौधरी, सत्यपाल धुपिया, संजय बढ़गुजर, गिरीश सिंगला, दीपेश भार्गव सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed