फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Government is doing welfare of every class: Rao Narbir

हर वर्ग का कल्याण कर रही सरकार : राव नरबीर

Sun, 12 Jan 2025 11:04 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 12 Jan 2025 11:04 PM IST
विज्ञापन
Government is doing welfare of every class: Rao Narbir
फोटो: 21रेवाड़ी। सैनी सभा के पूर्व प्रधान के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में उप​स्थित मंत्री राव
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में सरकार हर वर्ग का कल्याण कर रही है। अगले पांच वर्षों में हर वर्ग में अंतिम पायदान पर खड़े वंचितों की मांगों को पूरा कराया जाएगा। ये बातें उद्योग, वाणिज्य, पर्यावरण एवं वन मंत्री राव नरबीर सिंह ने रविवार को सैनी सभा के पूर्व प्रधान शशि भूषण सैनी के आवास पर कार्यकर्ताओं से मुलाकात के दौरान कहीं।
उन्होंने नागरिकों की समस्याएं भी सुनीं। उन्होंने कहा कि 25 हजार युवाओं को योग्यता के आधार पर नौकरी देने का कार्य किया गया। भाजपा सरकार पहले दिन से ही काबिलियत के आधार पर नौकरी देने के पक्ष में रही है। इस नीति का सबसे अधिक लाभ गरीब और वंचित वर्ग के काबिल युवाओं को मिला है। इस नीति के चलते दक्षिण हरियाणा से बड़ी संख्या में युवाओं को उनकी योग्यता के आधार पर नौकरी मिली है। इसके अलावा पंचायत और शहरी स्थानीय निकायों के चुनावों में पिछड़ा वर्ग को आरक्षण, क्रीमीलेयर आय सीमा में बढ़ोतरी करके सरकार ने पिछड़ा वर्ग को कई सौगात दी है।
विज्ञापन

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष वंदना पोपली, पूर्व चेयरमैन डॉ. अरविंद यादव, सैनी सभा प्रधान नवीन सैनी, पूर्व प्रधान रोशन लाल व अनिल सैनी, खुशीराम ठेकेदार, सूर्यकांत, नगर परिषद के उपप्रधान श्याम चुघ, नगर पार्षद सुरेश व दीपक सैनी, पूर्व पार्षद मनीष मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed