फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Government has simplified the process of child adoption: DC

सरकार ने बच्चा गोद लेने की प्रक्रिया को किया सरल : डीसी

Wed, 25 Oct 2023 11:37 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 25 Oct 2023 11:37 PM IST
विज्ञापन
Government has simplified the process of child adoption: DC
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। डीसी व जिला बाल कल्याण परिषद के अध्यक्ष राहुल हुड्डा ने बुधवार को जिला बाल संरक्षण विभाग के माध्यम से गोद ली गई साढ़े चार वर्षीय बच्ची के अभिभावक से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं दीं।
उन्होंने बच्ची के माता-पिता से आह्वान किया कि वे बच्ची का बेहतर ढंग से लालन-पालन करते हुए उसे अच्छी शिक्षा व संस्कार दें। कहा कि कोलकाता निवासी दंपती ने रेवाड़ी स्थित आस्था कुंज से बच्ची को गोद लेकर बहुत ही नेक कार्य किया है, जिससे इस बच्ची का लालन-पालन बेहतर ढंग से हो सकेगा। कहा कि सरकार ने बच्चा गोद लेने की प्रक्रिया को सरल किया गया है ताकि जरूरतमंद अभिभावकों को बच्चा गोद लेने में परेशानी न हो। इस मौके पर सीडब्ल्यूसी चेयरपर्सन कुसुम लता शर्मा, जिला बाल संरक्षण अधिकारी दीपिका यादव, जिला बाल कल्याण अधिकारी विरेंद्र यादव, संरक्षण अधिकारी करुणा यादव सहित बच्ची के अभिभावक मौजूद रहे।
विज्ञापन

डीसी ने जिला बाल संरक्षण इकाई और महिला एवं बाल विकास विभाग को नई प्रक्रिया बारे में आमजन को ज्यादा से ज्यादा जागरूक करने के निर्देश दिए। कहा कि बच्चा गोद लेने के लिए आवेदन ऑनलाइन होंगे और जिला बाल संरक्षण इकाई की ओर से आवेदक के बारे में सारी जांच की जाएगी। सारी शर्तें पूरी होने के बाद जिला बाल संरक्षण इकाई द्वारा बच्चा गोद लेने के लिए मंजूरी देगी। जरूरतमंद लोग बच्चा गोद लेने के लिए किसी भी बिचौलिए के बहकावे में न आएं। केवल राज्य सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त दत्तक एजेंसियों के माध्यम से गोद ले सकते हैं। किशोर न्याय (बच्चों की देखभाल एवं संरक्षण) लेने के लिए केयरिंग वेबसाइट पर सारी जानकारी विस्तार से दी गई है। उन्होंने बताया कि वेबसाइट carings.nic.in पर अपना ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed